App

जालौन में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत 3 की मौत

जालौन में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे भरे गड्ढे में जा गिरे.

जालौन में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत 3 की मौत
Image Credit: Z Creative (AI Image)

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा महोई गांव के पास लिफ्ट कैनाल के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

ऐसे हुआ हादसा  

दरअसल, माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में महोई गांव के पास लिफ्ट कैनाल के सामने हुए इस सड़क हादसे में 32 वर्षीय नृपेन्द्र सिंह और उसका 17 वर्षीय पुत्र पार्थ व चार वर्षीय मासूम बच्ची मानवी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 30 वर्षीय पत्नी आरती वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें पहले सीएचसी जालौन ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया.

बहन के घर टीका कराने जा रहे थे

बताया जा रहा है कि नृपेन्द्र सिंह भाई दूज के अवसर पर उरई से मध्य प्रदेश के लहार में अपनी बहन के घर टीका कराने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही बंगरा चौकी प्रभारी, माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी और सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पानी से बाहर निकाला गया  

हादसे में शामिल सफेद रंग की किआ कार और बाइक को भी पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया है. बताया गया कि कार सवार मौके से निकल गए थे. एक साथ तीन मौतों से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. भाई दूज की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. सीओ माधौगढ़ अंबुज सिंह ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है. घायल का उपचार चल रहा है.

चित्रकूट में चार की मौत

वहीं, दीपावली पर चित्रकूट दर्शन करने जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है. राहत और बचाव कार्य के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं.

(जालौन से जितेंद्र सोनी की रिपोर्ट)

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More