SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भुवनेश्वर-वाराणसी इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्रियों की अटकी सांस!

भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में फ्यूल कम होने की सूचना के बाद शुक्रवार रात लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 175 यात्री सवार थे.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 28, 2026, 12:41 IST | Updated: Nov 28, 2026, 12:44 IST
Image Credit: IndiGo flight emergency landing
Join

लखनऊ/जयपाल: भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार रात बीच रास्ते में लखनऊ उतारना पड़ा. विमान में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. पायलट की ओर से न्यूनतम फ्यूल की सूचना मिलने के बाद विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट नंबर 6E2452 ने भुवनेश्वर से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी. वाराणसी पहुंचने से पहले विमान को वहां के एयरस्पेस में करीब दो बार चक्कर लगाना पड़ा.  

फ्लाइट को क्लीयरेंस नहीं मिला...

बताया जा रहा है कि उसी दौरान दूसरी फ्लाइटों को लैंडिंग की अनुमति मिल रही थी, लेकिन इस फ्लाइट को क्लीयरेंस नहीं मिला.  इसी बीच फ्यूल कम होने की स्थिति सामने आई और पायलट ने लखनऊ डायवर्ट करने का फैसला लिया. विमान रात करीब 9 बजकर 3 मिनट पर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया.

लैंडिंग के समय विमान में कुल 181 लोग थे, जिसमें यात्री और क्रू दोनों शामिल थे. लैंडिंग के दौरान किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं हुई. लखनऊ उतरने के बाद यात्रियों ने पहले विमान से उतरने में हिचक दिखाई. यात्रियों का कहना था कि उन्हें वाराणसी ही पहुंचाया जाए. काफी समझाने के बाद यात्री नीचे उतरे. एयरलाइन की ओर से रात में ठहरने की व्यवस्था की गई और यात्रियों को लखनऊ के होटलों में ठहराया गया.

लखनऊ से वाराणसी रवाना

शुरुआत में योजना थी कि विमान रात 9:45 बजे ही लखनऊ से रवाना हो जाएगा. बाद में इस योजना में बदलाव किया गया. एक समय विमान को बिना यात्रियों के कोलकाता भेजने की भी तैयारी थी, लेकिन बाद में वह योजना रद्द कर दी गई. आखिर में संशोधित संचालन योजना के तहत फ्लाइट का नंबर बदल दिया गया. अब यही विमान फ्लाइट नंबर 6E9071 बनकर शनिवार सुबह 9 बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना हुआ. सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर फ्लाइट ने वाराणसी के लिए उड़ान भरी.

एविएशन नियमों में न्यूनतम फ्यूल की सूचना का मतलब यह होता है कि विमान के पास अब ज्यादा देर तक हवा में रहने के लिए फ्यूल नहीं है. यह सीधे तौर पर फ्यूल इमरजेंसी नहीं होती, लेकिन अगर देरी और बढ़ती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. इसी वजह से समय रहते डायवर्जन का फैसला लिया गया. एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से वाराणसी में भीड़ को वजह बताया गया, जबकि एटीसी से मिली जानकारी में फ्यूल की बात सामने आई. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दूसरी फ्लाइटों को अनुमति मिलने के बाद भी इस फ्लाइट को क्लीयरेंस क्यों नहीं मिला. एयरलाइन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

मुरादाबाद-हरिद्वार हाइवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES