SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इकाना में लौटेगा 2018 का रोमांच! रोहित ने तब उड़ाए थे वेस्टइंडीज के होश, 6 अक्टूबर को फिर T20 मुकाबला

IND vs WI Lucknow Match: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा..कैरेबियाई खिलाड़ी लखनऊ पहुंच गए हैं. T20 का काउंटडाउन शुरू हो गया है.

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 02, 2026, 11:38 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 11:52 AM IST
Image Credit: IND vs WI Lucknow Match
Join

लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोलने लगा है.  अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.  कैरेबियाई टीम के 7 खिलाड़ी राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी शुक्रवार तक पहुंच जाएंगे.

शुक्रवार शाम से नेट प्रैक्टिस शुरू
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी के मुताबिक वेस्टइंडीज के सात खिलाड़ी बुधवार शाम को ही लखनऊ पहुंच चुके हैं. बाकी खिलाड़ी शुक्रवार तक आ जाएंगे और उसी दिन शाम को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र (नेट प्रैक्टिस) में भाग लेंगे.

भारतीय टीम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा. इसके बाद रविवार सुबह भारतीय टीम लखनऊ पहुंचेगी और शाम को ही नेट प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरेगी.

सस्ती दरों से बढ़ी टिकटों की मांग, 25 हजार से ज्यादा सीटें बुक
प्रशंसकों को ध्यान में रखते हुए इस बार टिकट दरों को काफी किफायती रखा गया है, जिसके चलते क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. गुरुवार शाम तक करीब 25 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं.  स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों की है और आयोजकों को पूरा भरोसा है कि 6 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम पूरी तरह 'हाउसफुल' रहेगा. आयोजकों को इस अहम मुकाबले में भी स्टेडियम की सभी 50 हजार कुर्सियां भरने की पूरी उम्मीद है.

इकाना में फिर दिखेगा 'हाउसफुल' नजारा
हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल मुकाबलों के दौरान भी इकाना स्टेडियम में दर्शकों का भारी हुजूम देखने को मिला था, जहां 7 में से 4 मैचों में 45 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे. वनडे सीरीज में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन और किफायती टिकट दरों को देखते हुए रविवार के इस मुकाबले में भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.

इकाना में कितने मैचे खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच पुरुषों का केवल 1 अंतरराष्ट्रीय T20 मुकाबला खेला गया है. 6 अक्टूबर 2026 को होने वाला मुकाबला इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच दूसरा T20I मैच होगा.

लखनऊ में हुए एकमात्र T20I का नतीजा
तारीख: 6 नवंबर 2018
परिणाम: भारत 71 रन से जीता  

मैच का संक्षिप्त हाल
भारत (पहली पारी): 195/2 (20 ओवर)रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन (61 गेंद) की तूफानी शतकीय पारी खेली थी.
वेस्टइंडीज (दूसरी पारी): 124/9 (20 ओवर)भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और खलील अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किए थे.

ओवरऑल रिकॉर्ड (भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I)
कुल मैच: 31   
भारत जीता: 20  
वेस्टइंडीज जीता: 10
बेनतीजा: 1

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES