भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /10 दिन बंद रहेगी नोएडा की एलिवेटेड रोड: बार-बार गड्ढे क्यों? जांच करने पहुंची IIT की टीम

10 दिन बंद रहेगी नोएडा की एलिवेटेड रोड: बार-बार गड्ढे क्यों? जांच करने पहुंची IIT की टीम

आईआईटी रुड़की की एक टीम नोएडा एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करने पहुंची हैं. सेक्टर 61 से सेक्टर 18 को जोड़ने वाली यह रोड बार बार धंस जा रही है.

Written ByAmitesh Pandey
Published: Oct 24, 2026, 07:03 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 07:13 PM IST
joinshare
10 दिन बंद रहेगी नोएडा की एलिवेटेड रोड: बार-बार गड्ढे क्यों? जांच करने पहुंची IIT की टीम
Image Credit: Z Creative (AI Image)

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

नोएडा के एमपी-2 एलिवेटेड रोड पर बार-बार गड्ढे होने और सड़क धंसने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों की टीम एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करने पहुंची. टीम ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की.

आईआईटी रुड़की की टीम जांच करने पहुंची

यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. सड़क पर बार-बार गड्ढे होने की घटनाओं के बाद इसकी निर्माण गुणवत्ता और मजबूती को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम से जांच कराई जा रही है, ताकि समस्या की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके.

पिलरों तक पहुंची इंजीनियरों की टीम

निरीक्षण के दौरान आईआईटी रुड़की के इंजीनियर एलिवेटेड रोड के पिलरों तक पहुंचे. टीम ने पिलरों का निरीक्षण करते हुए उन पर नंबरिंग भी की. माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया से जांच के दौरान अलग-अलग पिलरों और उनसे जुड़े हिस्सों की स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी. हालांकि, सड़क में गड्ढे होने की वास्तविक वजह तकनीकी जांच पूरी होने और रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

10 दिनों तक बंद रहेगा एलिवेटेड रोड

जांच और मरम्मत से जुड़ी कार्रवाई के चलते एलिवेटेड रोड को 10 दिनों के लिए आम जनता की आवाजाही के लिए बंद किया गया है. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अब सभी की निगाहें आईआईटी रुड़की की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं. रिपोर्ट से पता चलेगा कि सड़क पर बार-बार गड्ढे होने के पीछे क्या तकनीकी कारण हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किन उपायों की जरूरत है. जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आवागमन बाधित 
बता दें कि पिछले दिनों इस्कान मंदिर के सामने एलिवेटेड सड़क धंस गई थी. दो दिन बाद फिर से सड़क उखड़ गई. आलम ये था कि ​सड़क निर्माण में लगी सरिया भी दिखने लगी थी. आनन फानन बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद किया गया. उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने बार बार धंस रही सड़क की तकनीकी जांच के लिए आईआईटी रुड़की की टीम बुलाई है. आईआईटी रुड़की की टीम ने शनिवार को पूरी सड़क का निरीक्षण किया है. तकनीकी खामियों को उजागर करने में टीम जुटी है. फिलहाल एक तरफ आवागमन बाधित है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source