App

नज़ाकत, नफ़ासत और नवाबों का शहर: जानिए क्या है लखनऊ का पौराणिक व ऐतिहासिक सच, कैसे लक्ष्मणपुर से बना 'लखनऊ'?

Lucknow Old Name: लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब के लिए जाना जाता है. यह भारत का सबसे बड़ा और खूबसूरत शहर है, जोदशहरी आम के बाग तथा चिकन की कढ़ाई का काम भी बेहद प्रसिद्ध है.क्या आप जानते हैं लखनऊ का पुराना नाम क्या था?

नज़ाकत, नफ़ासत और नवाबों का शहर: जानिए क्या है लखनऊ का पौराणिक व ऐतिहासिक सच, कैसे लक्ष्मणपुर से बना 'लखनऊ'?
Image Credit: History of lucknow

History of Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि भारतीय तहजीब, कला, वास्तुकला और ज़ायके की एक समृद्ध मिसाल है। अपनी नज़ाकत, नफ़ासत, विश्व प्रसिद्ध दशहरी आम के बागों और चिकनकारी की बारीक कड़ाई के लिए दुनिया भर में मशहूर यह शहर सदियों पुरानी ऐतिहासिक परतों को समेटे हुए है। हर साल लाखों पर्यटक यहां की नवाबी संस्कृति और वास्तुकला का दीदार करने आते हैं।

भगवान श्रीराम और लक्ष्मण से जुड़ाव
पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को यह क्षेत्र भेंट स्वरूप दिया था.उस समय इसे 'लक्ष्मणपुर', 'लक्ष्मणावती' या 'लखनपुर' के नाम से जाना गया. यही नाम कालांतर में बदलते-बदलते 'लखनऊ' बन गया.

लक्ष्मण टीला का साक्ष्य
शहर के उत्तर-पश्चिम में गोमती नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक 'लक्ष्मण टीला' इस पौराणिक मान्यता को आज भी मजबूती प्रदान करता है.

राजा लाखन पासी और 'लखनावती' का इतिहास
पौराणिक कथाओं के अलावा, लखनऊ की नींव से जुड़ा एक अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहलू भी काफी चर्चित है. आइए जानते हैं...

महाराजा लाखन पासी का शासन
10वीं और 11वीं शताब्दी के दौरान इस क्षेत्र पर भर/पासी राजा महाराजा लाखन पासी का शासन था. माना जाता है कि उन्होंने ही इस शहर की मजबूत नींव रखी थी.

किला लाखन और लखनावती
राजा लाखन की पत्नी का नाम रानी लखनावती था. राजा ने अपनी रानी के लिए 'किला लाखन' और सुंदर 'लखनावती वाटिका' का निर्माण करवाया था. इसी वजह से कुछ समय तक इस क्षेत्र को 'लखनावती' भी कहा जाता था.

वर्तमान केजीएमयू (KGMU) की जगह
इतिहासकारों के मुताबिक, राजा लाखन का विशाल किला उसी टीले पर स्थित था, जहां वर्तमान में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) बनी हुई है.

फैजाबाद से लखनऊ: अवध के नवाबों का स्वर्ण युग
लखनऊ को उसका आधुनिक, भव्य और सांस्कृतिक स्वरूप अवध के नवाबों से मिला:

नवाबी दौर की शुरुआत
1722 में नवाब सादत खान (बुरहान-उल-मुल्क) की नियुक्ति के साथ अवध में नवाबी वंश का उदय हुआ. शुरुआती दौर में अवध की राजधानी फैजाबाद (वर्तमान अयोध्या) हुआ करती थी.

आसफउद्दौला का बड़ा फैसला
1775 में नवाब आसफउद्दौला ने अवध की राजधानी को फैजाबाद से स्थानांतरित करके लखनऊ लाया.इसके बाद लखनऊ का आधुनिक विकास तेजी से हुआ.

प्रशासनिक स्वरूप: मंडल और जिले का गणित
भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख प्रशासनिक मंडल (Division) है। लखनऊ मंडल के अंतर्गत 6 जिले आते हैं.

लखनऊ
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
हरदोई
लखीमपुर खीरी

वास्तुकला की धरोहर
नवाब आसफउद्दौला ने ही मशहूर 'बड़ा इमामबाड़ा' (भूल-भुलैया) और 'रूमी दरवाजा' का निर्माण कराया, जो आज भी लखनऊ की पहचान हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More