SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर हरदोई में भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, मची चीख पुकार

​दिल्ली से अयोध्या जा रही डबल डेकर बस हरदोई में हादसे का शिकार हो गई. गंगा एक्सप्रेसवे पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 08, 2026, 12:53 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 01:02 PM IST
Image Credit: File Photo
Join

हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में रविवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से अयोध्या जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. बस के अंदर फंसे यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया.

हादसे में ये लोग घायल  

हादसे में अयोध्या जिले के छह यात्री घायल हो गए. घायलों में सूरज पुत्र संतोष (27), विवेक पांडेय पुत्र ज्वाला प्रसाद (64), धैर्य पुत्र अग्रितेश (डेढ़ वर्ष), हिताश पुत्र अग्रितेश (पांच वर्ष), दुर्गेश पुत्र रामशरण (41) और सुरेंद्र पुत्र बंजर (32) शामिल हैं. घायलों में दो छोटे बच्चे भी हैं. सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

जिला अस्पताल में रेफर किया गया  

चिकित्सकों ने घायल सूरज की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया. गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने की घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई. फिलहाल बस अनियंत्रित होकर कैसे पलटी, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है. 

गोंडा में मां बेटी की मौत  

वहीं, गोंडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई. वहीं, म​हिला का देवर घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि तीनों एक ही बाइक से दवा दिलाने गए थे. दुबहा कटरा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. दिवाली पर मां बेटी की मौत से गांव में मातम छा गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 


सीतापुर में 5 लोगों की मौत

इससे पहले सीतापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. पांच मौतों से सीतापुर में हड़कंप मच गया था. पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया था. 
 

यह भी पढ़ें :  कानपुर में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 15 दिन की मासूम भी शामिल
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES