SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'दे दे प्यार दे' की धुन पर थिरके BJP विधायक, समर्थकों ने लुटाए नोट! भतीजे की शादी में दिखा अनोखा अंदाज

हमीरपुर के बीजेपी विधायक डॉ. मनोज प्रजापति भतीजे की शादी में 'दे दे प्यार दे' गाने पर जमकर थिरके. विधायक के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 22, 2026, 14:10 IST | Updated: Nov 22, 2026, 14:21 IST
Image Credit: Hamirpur news
Join

संदीप कुमार/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर सदर से बीजेपी विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. आमतौर पर राजनीतिक मंचों और जनसभाओं में नजर आने वाले विधायक जी इस बार शादी समारोह में अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं. मौका था उनके भतीजे की शादी का, जहां 'दे दे प्यार दे' गाने की धुन बजते ही विधायक जी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए.

परिवार में शादी का जश्न और विधायक की मस्ती

दरअसल, परिवार में शादी का जश्न चल रहा था. इसी दौरान जैसे ही डीजे पर 'दे दे प्यार दे' गाना बजा, विधायक मनोज प्रजापति भी मस्ती के मूड में आ गए. फिर क्या था, विधायक जी ने गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगाए. उनके साथ रिश्तेदार भी डांस करते नजर आए. शादी समारोह में विधायक का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित हो गए.

विधायक के डांस पर रिश्तेदारों ने लुटाए रुपये

विधायक मनोज प्रजापति को इस तरह मस्ती में झूमते देख रिश्तेदार और समर्थक भी खुद को नहीं रोक पाए. डांस के दौरान लोगों ने उन पर जमकर रुपये लुटाए. किसी ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया तो किसी ने डांस फ्लोर पर उनके साथ कदमताल की. पारिवारिक माहौल में विधायक पूरी तरह जश्न के रंग में रंगे नजर आए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शादी समारोह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक मनोज प्रजापति 'दे दे प्यार दे' गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. उनके इस निराले अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है। राजनीतिक व्यस्तताओं से इतर विधायक का यह पारिवारिक और मस्तीभरा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. बता दें कि डॉ. मनोज प्रजापति हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. भतीजे की शादी में उनके डांस का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

यूपी चुनाव से पहले महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी? दिसंबर में आ सकती है बड़ी योजना

यूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में खींचतान! 23 नवंबर से दिल्ली में शुरू होगा बड़ा मंथन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES