SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PNB में करोड़ों की हेराफेरी: जेवर एयरपोर्ट में जमीन का मिला मुआवजा गायब, बैंक के बाहर जुटी भीड़

ग्रेटर नोएडा के पीएनबी में करोड़ों रुपये की रकम गायब होने से हड़कंप मच गया है. जमीन के मुआवजे के रूप में मिला करोड़ों रुपये लोग अपने खातों में जमा किए थे, जो अब गायब हो गए है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 28, 2026, 02:38 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 02:48 PM IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ऐच्छर गांव शाखा में खाताधारकों की करीब 35 करोड़ रुपये की रकम में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बैंक के कर्मचारियों ने कई खाताधारकों की FD समय से पहले तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी. कई लोगों ने खातों से रकम गायब होने और FD खत्म होने की शिकायत की है. वहीं, बैंक मैनेजर ने 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है. बैंक के बाहर भारी भीड़ जुटी है.

बैंक के 5 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया  

मामला सामने आने के बाद पीएनबी क्षेत्रीय कार्यालय एक्शन में आया. क्षेत्रीय कार्यालय ने बैंक के पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, बैंक की ओर से अभी तक इस संबंध में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. वहीं, बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने भी शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. बुधवार को बैंक के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसको देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है.

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग  

बुधवार सुबह से ही बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी लगी. दोपहर तक सैकड़ों लोग जमा हो गए. लोग अपने खातों की जांच की मांग पर अड़े रहे. कई लोगों के खातों की रकम भी जीरो मिली, हालांकि, कुछ लोगों की रकम सुरक्षित थी. ज्यादातर लोगों कहना है कि जेवर एयरपोर्ट में जमीन का मुआवजा मिला था. वह रकम इन्होंने बैंक में FD के तौर पर जमा की थी, लेकिन जब वह पैसे निकलने गए तो पैसे गायब थे और जीरो बैलेंस था. उनकी रकम को अलग अलग खातों में ट्रांसफर किया गया था.

ब्रांच मैनेजर के कहने पर चेक पर साइन किए  

ऐच्छर गांव निवासी ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी ने बीटा-2 कोतवाली में तहरीर देकर बैंक कर्मचारियों की भूमिका की जांच और 25 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की. उनका कहना है कि वह जय शिव ट्रांसपोर्ट नाम से फर्म चलाते हैं और उनका बैंक में करंट अकाउंट है. उन्होंने म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए बैंक कर्मचारियों से संपर्क किया था. ब्रांच मैनेजर के कहने पर उन्होंने चेक और संबंधित ब्रोशर पर हस्ताक्षर किए थे. आरोप है कि रकम उनके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के बजाय किसी अन्य खाते में भेज दी गई.

16 लोगों ने बैक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत  

खाता विनीत भाटी के नाम से बताया गया, लेकिन वह उनका अपना खाता नहीं था. एक अन्य खाताधारक ने बताया कि उनकी मां के खाते में नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन जाने के बाद करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपये का मुआवजा आया था. इसमें से केवल 15 लाख रुपये ही निकाले थे. अब 1 करोड से ज्यादा की रकम गायब है. वहीं, बैंक से जुड़े लोगों ने सभी लोगों को भरोसा दिया है कि उनके पैसे कल तक उनके खाते में वापस आ जाएंगे, लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले लोगों की जांच की जा रही है. पुलिस से बैंक के खिलाफ 16 लोगों ने शिकायत की है. एंटी करप्शन टीम भी जांच कर रही है.

(ग्रेटर नोएडा से भूपेश प्रताप की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : महिला पहलवानों की अपील पर कोर्ट सख्त, बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े मामले में कोर्ट ने दिया एक हफ्ते का समय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES