SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोरखपुर में पंचामृत के दूध से रेबीज की आशंका, 400 से ज्यादा लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दुर्गा पूजा के दौरान प्रसाद (पंचामृत) बनाने और चाय में इस्तेमाल किए गए दूध को लेकर रेबीज संक्रमण की आशंका से हड़कंप मच गया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 23, 2026, 09:05 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 09:08 AM IST
Image Credit: Gorakhpur Rabies Scare Milk Panchamrit
Join

नागेन्द्र मणि त्रिपाठी/गोरखपुर: गोरखपुर में दुर्गा पूजा के दौरान पंचामृत बनाने में इस्तेमाल किए गए दूध को लेकर रेबीज संक्रमण की आशंका से हड़कंप मच गया. गोला क्षेत्र के डाड़ी गांव में एक गाय की तबीयत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया. पंचामृत और दूध के संपर्क में आए लोगों की सुरक्षा को देखते हुए टीकाकरण अभियान चलाया गया. बुधवार शाम तक करीब 400 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई. भीड़ बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था करनी पड़ी. हालांकि, गाय में रेबीज की पुष्टि हुई थी या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी स्पष्ट होना जरूरी है.

क्या है पूरा मामला?

गोरखपुर के गोला क्षेत्र के डाड़ी गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान पंचामृत बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए दूध को लेकर रेबीज की आशंका जताई गई. बताया जा रहा है कि जिस गाय का दूध इस्तेमाल हुआ था, उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. लक्षणों के आधार पर रेबीज की आशंका सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई. मामला सामने आने के बाद पंचामृत और दूध के संपर्क में आए लोगों को एहतियातन एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई.
 

दुकानों तक पहुंचा दूध

जानकारी के मुताबिक, गाय का दूध कुछ चाय की दुकानों तक भी पहुंचा था. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित लोगों तक पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाया और अब तक तक लगभग 400 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर टीका लगाया जा सके.

स्वास्थ्य टीम की मुस्तैदी

फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएचओ राजेश यादव के साथ फार्मासिस्ट शामिल रहे. टीम ने लोगों को टीका लगाने के साथ ही रेबीज से बचाव और जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी.फिलहाल इस मामले में गाय में रेबीज की आधिकारिक पुष्टि और दूध के सेवन से संक्रमण के वास्तविक जोखिम की स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है. स्वास्थ्य विभाग की सलाह के अनुसार, संबंधित लोगों को आगे की चिकित्सा संबंधी कार्रवाई करनी चाहिए.


सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA के हत्थे चढ़े दो मुख्य आरोपी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES