App

गोंडा में विनोद साहनी की हत्या पर बवाल: कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे, पूरा थाना बर्खास्तगी की मांग

Gonda News: गोंडा में विनोद साहनी मर्डर केस को लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद लखनऊ में धरने पर बैठ गए हैं. संजय निषाद गोंडा के परसपुर थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की है.

गोंडा में विनोद साहनी की हत्या पर बवाल: कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे, पूरा थाना बर्खास्तगी की मांग
Image Credit: Cabinet Minister Sanjay Nishad sits on protest

अतुल कुमार यादव/गोंडा: गोंडा में निषाद समाज के नेता व बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. ​विनोद कुमार को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद गोंडा से उन्हें लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया गया, गुरुवार को केजीएमयू में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई. वहीं, हत्या के विनोद में  लखनऊ में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद धरने पर बैठ गए.

रास्ते में रोककर हमला बोला 
गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव के रहने वाले विनोद कुमार साहनी बर्तन का कारोबार करते थे. बुधवार देर रात 8:00 बजे बर्तन की दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तभी रास्ते में शुभम सिंह, आकाश सिंह, सुभाष सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचकर उन्हें रोक लिया. आरोप है कि इन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. परिजनों ने विनोद कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. फिर वहां से केजीएमयू भेज दिया गया. गुरुवार शाम को 3 बजे उपचार के दौरान विनोद साहनी की मौत हो गई.

केजीएमयू पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद 
सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद केजीएमसी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.  परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमारे निषाद समाज की क्रांतिकारी युवा साथी विनोद निषाद के साथ जिस प्रकार सामंतवादी मानसिकता रखने वाले लोगों द्वारा गोली और चाकू से हमला किया गया, उनकी मौत हो गई, बहुत ही निंदनीय है. किसी भी कीमत पर इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

परसपुर थाना अध्यक्ष और चौकी इंचार्ज समेत सभी को बर्खास्त करने की मांग 
उन्होंने थाना अध्यक्ष परसपुर, चौकी इंचार्ज शाहपुर समेत सभी स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो 11 सितंबर को एसपी आवास और कार्यालय का घेराव करने के लिए गोंडा पहुंचूंगा. वहीं, परसपुर थाने की पुलिस द्वारा आरोपी शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह, आकाश सिंह और सुभाष सिंह समेत 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरी घटना की जांच के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है. वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

धरने पर बैठे संजय निषाद 
वहीं, गुरुवार देर शाम लखनऊ में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद धरने पर बैठ गए. उन्होंने कहा कि जब तक थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को बर्खास्त नहीं किया जाएगा तब तक धरना खत्म नहीं होगा. वहीं, भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि विनोद एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति हुई है. डॉ. संजय निषाद के घेराव करने के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बिल्कुल जनप्रतिनिधियों के नाते उन्होंने बयान दिया है. अगर आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे तो यह बात ऊपर तक जाएगी इस बात को मुख्यमंत्री तक रखेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More