App

पर्ची के लिए घंटों लाइन में लगे, कानपुर के पूर्व सांसद से धक्का-मुक्की, मेडिकल कॉलेज में हंगामा

Kanpur News: कानपुर मेडिकल कॉलेज में गुरुकुल के बच्चों का इलाज कराने पहुंचे पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी के साथ सुरक्षाकर्मी ने धक्का मुक्की. साथ ही गाली गलौज करने का भी आरोप है.

पर्ची के लिए घंटों लाइन में लगे, कानपुर के पूर्व सांसद से धक्का-मुक्की, मेडिकल कॉलेज में हंगामा
Image Credit: Former MP Anil Shukla Warsi

आलोक त्रिपाठी/कानपुर देहात: कानपुर देहात के अकबरपुर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार करीब 10 बजे उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी अपने गुरुकुल के बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे. पूर्व सांसद आम मरीजों की तरह पर्ची बनवाने के लिए करीब एक घंटे तक लाइन में लगे रहे. आरोप है कि इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के एक सुरक्षाकर्मी ने पूर्व सांसद के साथ अभद्रता की. धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के आरोप के बाद मौके पर माहौल गर्म हो गया. पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े किए.

घंटों लाइन में लगे रहे 
अनिल शुक्ल वारसी का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार पर्ची बनवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, जबकि डॉक्टर समय से नहीं पहुंचते. उन्होंने दावा किया कि कई डॉक्टर 11 बजे के बाद आते हैं और स्टाफ की भी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति रहती है. पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के बोलबाले का भी आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही 
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन और मुख्यमंत्री को भेजेंगे. साथ ही सरकार में मंत्री पत्नी होने के बावजूद व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए लड़ रहे हैं और सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीश गुप्ता ने बताया कि आरोपी सुरक्षाकर्मी को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी. उन्होंने कहा कि घटना के वीडियो, फोटो और पूरी जानकारी शासन-प्रशासन को भेज दी गई है. डॉक्टरों के समय पर नहीं रहने के आरोपों को प्राचार्य ने गलत बताया. पूर्व सांसद करीब दो घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रहे.

कौन हैं अनिल शुक्ल वारसी 
अनिल शुक्ल वारसी की पत्नी प्रतिभा शुक्ला यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं. अनिल शुक्ल साल 2007 में कानपुर की बिल्हौर लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे. इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर अकबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था. साल 2015 में वह बसपा छोड़कर बीजेपी में आ गए हैं. अक्सर उन्हें जनता की आवाज उठाते सड़कों पर देखा जाता है. उनकी पत्नी प्रतिभा शुक्ला भी पिछले दिनों कानपुर पुलिस की कार्यशैली को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ थाने के बाहर धरने पर बैठ गई थीं. पुलिस पर झूठा मुकदमा लिखने का आरोप लगाया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो