SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वरमाला हुई, सात फेरे बाकी थे; बंद कमरे में दूसरी युवती संग पाया गया दूल्हा, फिर...

फिरोजाबाद में वरमाला के बाद फोटोशूट के दौरान दूल्हे पर दूसरी युवती के साथ बंद कमरे में तस्वीरें खिंचवाने का आरोप लगा, जिसके बाद नाराज दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया और मामला थाने पहुंच गया.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 21, 2026, 18:13 IST | Updated: Nov 21, 2026, 18:30 IST
Image Credit: फिरोजाबाद में वरमाला हुई, सात फेरे बाकी थे; बंद कमरे में दूसरी युवती संग पाया गया दूल्हा, फिर...
Join

एक तरफ देवोत्थान एकादशी के शुभ मौके पर जहां सभी जगह शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की एक शादी में ऐसा तूफान आया कि मंडप की जगह पूरा परिवार थाने जा पहुंचा. जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी, बस सात फेरे बाकी थे... लेकिन तभी एक बंद कमरे के भीतर कुछ ऐसा हुआ, जिसने दुल्हन का फैसला बदल दिया. आखिर क्यों दुल्हन ने ऐन वक्त पर बारात लौटाने की ठान ली?

क्या है पूरा मामला? 
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम की हैं. शुक्रवार की रात एटा से आए एक परिवार की बेटी की शादी की रस्में चल रही थीं. दूल्हा आकाश, जो कि बौद्ध आश्रम इलाके का रहने वाला है, उसके साथ दुल्हन ने हंसी-खुशी जयमाला की रस्म भी पूरी कर ली थी. मगर किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों का ये माहौल पल भर में अखाड़े में तब्दील हो जाएगा.

वरमाला के बाद दूसरी युवती संग कमरे में आधे घंटे तक दुल्हे ने खिंचवाई फोटो
दरअसल, वरमाला के बाद फोटोशूट के लिए दूल्हा-दुल्हन एक कमरे में गए थे. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि इसी बीच दूल्हे आकाश ने वहां मौजूद दुल्हन पक्ष के फोटोग्राफरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया और कमरे में किसी दूसरी युवती को बुला लिया. करीब आधे घंटे तक बंद कमरे के अंदर दूल्हा उस युवती के साथ तस्वीरें खिंचवाता रहा. जैसे ही इस बात की भनक दुल्हन को लगी, उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. दूल्हे की इस हरकत से आहत दुल्हन ने तुरंत शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया.

पुलिल तक पहुंचा मामला 
दुल्हन के इस सख्त कदम के बाद मैरिज होम में अफरा-तफरी मच गई. घराती और बाराती आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते कहासुनी बड़े हंगामे में बदल गई. रिश्तेदारों ने बीच-बचाव की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. आखिरकार मामला थाना उत्तर की दहलीज तक जा पहुंचा. जहां पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले पर अभी कुछ नहीं कह रही है.

ये भी पढ़ें: गजब हो गया... यहां तो बसंती ही पानी की टंकी पर चढ़ गई, पुलिस आई फिर क्या हुआ?

(फिरोजाबाद से प्रेमेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES