SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली की भीड़ के बीच इटावा स्टेशन पर 'बम', 2 घंटे चला महा-सर्च ऑपरेशन! फैली सनसनी

इटावा में दीपावली के त्यौहार के बीच रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया. एसएसपी समेत भारी संख्या में पुलिसबल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है. बम की सूचना महज अफवाह निकली

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 07, 2026, 07:46 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 07:49 AM IST
Image Credit: Etawah Railway Station Bomb Threat
Join

अन्नू बाबू चौरसिया/इटावा: दीपावली के त्योहार के बीच इटावा रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया. स्टेशन मास्टर को वॉकी-टॉकी पर अज्ञात व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर बम होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया. करीब दो घंटे तक स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बम की सूचना अफवाह निकली.

वॉकी-टॉकी पर आई थी धमकी

मिली जानकारी के मुताबिक, इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर स्टेशन मास्टर को अज्ञात के द्वारा प्लेटफार्म नंबर 3 पर बम को रखने की सूचना वाकी टॉकी के द्वारा दी गई. जिसके बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. दीपावली त्यौहार के बीच मिली इस सूचना के बाद रेलवे के साथ-साथ जिला प्रशासन भी हरकत में आया. आनन फानन में इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव,एसपी सिटी बबीता सिंह,एसपी क्राइम,सीओ आरपीएफ,जीआरपी पुलिस, डॉग स्क्वॉयड एलआईयू की टीम के साथ पहुंचे और सघन चेकिंग अभियान करीब 2 घंटे तक चलाया गया है. इस दौरान सबहि प्लेटफार्म स्टेशन पर मौजूद यात्री और उनके समान को भी चेक किया गया लेकिन किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. जिसके बाद महकमे ने राहत की सांस ली.

लेकिन पुलिस के लिए चुनौती है कि आखिर वाकी टॉकी के जरिए इस तरह के अफवाह क्यों और किस मकसद से फैलाई गई है. हालांकि इस मामले में स्टेशन मास्टर के द्वारा जीआरपी थाने को लिखित अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दे दी गई है. GRP पुलिस शिकायत के आधार पर सूचना देने वाले की पहचान करने में जुटी है.

त्योहार पर बढ़ाई गई सतर्कता

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.त्योहार के बीच रेलवे स्टेशन पर इस तरह की झूठी सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है. रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग और निगरानी तेज कर दी गई है.

यूपी में आपदा से मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये, योगी सरकार ने दोगुनी की राहत राशि

त्योहारों पर यूपी में 34 कंपनी PAC तैनात, अयोध्या-वाराणसी को 2-2 कंपनी, दीपोत्सव के लिए स्पेशल फोर्स
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES