SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नेपाल की राह आसान, वाराणसी से 31 अगस्त को दौड़ेंगी 4 ट्रेनें; गोरखपुर रूट पर कई गाड़ियों के बदले रास्ते

New Trains to Nepal: नेपाल आने जाने वालों का सफर 31 अगस्त से आसान होने जा रहा है. 31 अगस्त को वाराणसी से 4 नई ट्रेनें शुरू हो रही हैं. वहीं रेलवे ने सूचना जारी की है कि गोरखपुर मार्ग पर काम चलने की वजह से कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है.

Written By Gunateet Ojha
Published: Aug 29, 2026, 11:24 PM IST | Updated: Aug 29, 2026, 11:27 PM IST
Image Credit: Varanasi to Nepal Train
Join

बहराइच/गोरखपुर: नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. बहराइच-नेपालगंज रोड रेलखंड पर लंबे इंतजार के बाद 31 अगस्त से ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. सांसद डॉ. आनंद गोंड बहराइच से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली नई रेल कनेक्टिविटी का शुभारंभ करेंगे. शुरुआत में इस रूट पर दो एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा.

नेपालगंज से वाराणसी तक सीधी रेल सेवा
आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद नेपालगंज रोड, बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया और बहराइच स्टेशनों से ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू होगा. 14214 डाउन नेपालगंज रोड-वाराणसी इंटरसिटी सुबह 4 बजे रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वापसी में 14213 अप वाराणसी से दोपहर 2 बजे चलेगी और रात 11 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी.

इसके अलावा 15131/15132 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस तथा गोंडा-नेपालगंज रोड के बीच 75109/75110 और 75111/75112 मेमू/पैसेंजर सेवाएं भी शुरू होंगी. इससे बहराइच समेत आसपास के इलाकों को वाराणसी और गोंडा से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.

गोरखपुर रूट पर काम, कई ट्रेनें प्रभावित
उधर गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग के चलते 30 अगस्त से 3 सितंबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ 3 सितंबर को सीआरएस निरीक्षण प्रस्तावित है. इसका असर बस्ती, गोंडा, ऐशबाग समेत कई रूटों के यात्रियों पर पड़ेगा.

वाराणसी होकर चलेंगी कई लंबी दूरी की ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक करीब 13 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में परिवर्तित मार्ग से वाराणसी जंक्शन और बनारस होकर चलाया जाएगा. अमृतसर-दरभंगा, अमृतसर-जयनगर, जयनगर-अमृतसर, हावड़ा-काठगोदाम, काठगोदाम-हावड़ा, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, ललितग्राम-नई दिल्ली, कटिहार-अमृतसर, दरभंगा-नई दिल्ली और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ जैसी ट्रेनों के मार्ग में बदलाव रहेगा.

चार जोड़ी ट्रेनें रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट
निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों की यात्रा गोरखपुर तक नहीं पहुंचेगी. बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 2 और 3 सितंबर को देवरिया सदर तक चलेगी. अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को भटनी तक सीमित रहेगी. वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट 
-एक्सप्रेस 30 अगस्त और 2 सितंबर को भटनी तक जाएगी, जबकि 1 सितंबर को दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ तक ही संचालित होगी.

बेगमपुरा और बहराइच इंटरसिटी का बदलेगा समय
रेल परिचालन में बदलाव का असर कुछ नियमित ट्रेनों की समय-सारिणी पर भी पड़ेगा. 1 नवंबर से बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी कैंट से निर्धारित समय से 15 मिनट पहले, यानी दोपहर 12:25 बजे रवाना होगी. वहीं 2 सितंबर से वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी वाराणसी कैंट 1:35 के बजाय 1:45 बजे पहुंचेगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

गुणातीत ओझा ज़ी न्यूज डिजिटल में एसोसिएट न्यूज एडिटर हैं. वर्तमान में ज़ी न्यूज डिजिटल के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल को लीड कर रहे हैं. वह दिसंबर 2021 में ज़ी न्यूज से जुड़े. देश-दुनिया और राजनीतिक खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इससे पहले एनडीटीवी डिजिटल, लाइव हिन्दुस्तान डिजिटल, लोकमत डिजिटल, जागरण डॉट कॉम, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, हिन्दुस्तान अखबार, दैनिक जागरण अखबार के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES