आपके शहर में कितने का हो गया CNG और PNG, दाम बढ़ गए... पता चला क्या?
उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में सीएनजी और पीएनजी के रेट में बढ़ोतरी की गई है. इसका सीधा असर आम जनता के बजट पर पड़ने वाला है. आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट अपडेट-
उत्तर प्रदेश के पांच बड़े शहरों में रहने वाले लोगों की जेब पर अब महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है. सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी द्वारा जारी की गई ये नई दरें 22 नवंबर 2026 की सुबह 6 बजे से लागू भी हो चुकी हैं. बता दें कि इससे पहले CNG के दाम 31 अक्तूबर को बढ़ाए गए हैं. आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट-
ग्रीन गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी गैस के दाम 1 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (यूनिट) बढ़ाए गए हैं.
किन शहरों में लागू हुए नए रेट?
यह बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों— लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर में लागू हुई है. इन सभी शहरों में सीएनजी 2 रुपये और पीएनजी 1 रुपये महंगी हुई है.
शहर के हिसाब से गैस के नए रेट:
लखनऊ: सीएनजी 110 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 57.50 रुपये प्रति यूनिट.
आगरा: सीएनजी 110 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 57.50 रुपये प्रति यूनिट.
उन्नाव: सीएनजी 107 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 57 रुपये प्रति यूनिट.
अयोध्या: सीएनजी 108 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 58.50 रुपये प्रति यूनिट.
सुलतानपुर: सीएनजी 108 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 58.50 रुपये प्रति यूनिट.
दाम बढ़ने की वजह क्या है?
मिली जानकारी के अनुसार, सर्दियों का मौसम शुरू होते ही गैस की मांग और खपत काफी बढ़ जाती है. इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे विदेशों से आने वाली प्राकृतिक गैस को खरीदने की लागत बढ़ गई है. इसी बढ़े हुए खर्च की भरपाई के लिए कंपनी को दाम बढ़ाने पड़े हैं.
आम जनता पर क्या होगा असर?
इस फैसले का सीधा असर आम लोगों के रोजमर्रा के बजट पर पड़ेगा. सीएनजी महंगी होने से कार, ऑटो और अन्य सीएनजी वाहनों से सफर करना महंगा हो जाएगा. दूसरी तरफ, पीएनजी के दाम बढ़ने से उन हजारों परिवारों का रसोई का खर्च बढ़ जाएगा, जिनके घरों में पाइपलाइन के जरिए खाना बनाने की गैस आती है. कुल मिलाकर, अब इन पांचों शहरों के लोगों को गैस के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.
यह भी पढ़ें: टैंकरों पर हमले के बाद भी तीसरे हफ्ते नीचे गिरा क्रूड ऑयल, बाजार में क्यों चल रहा यह उल्टा खेल?