SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का गो-प्रेम: गोवर्धन पूजा पर गायों को दुलारा, किसानों के लिए ₹6,000 की कमाई का बताया प्लान

गोरखनाथ मंदिर की गोशाल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया. इस मौके पर उन्होंने गो-पूजन कर गायों को गुड़ और रोटी खिलाई. साथ ही उन्हें दुलार करते हुए भी नजर आए.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 09, 2026, 02:46 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 02:52 PM IST
Join

गोवर्धन पूजा के मौके पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का गोसेवा के प्रति अनूठा और आत्मीय अंदाज देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर के गोशाला में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजा की. इस दौरान उन्होंने गायों को तिलक लगाया, उन्हें अपने हाथों से दुलारते हुए गुड़ और रोटी खिलाई. जिसकी तस्वीर भी सामने आई है.

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में पूजा
मुख्यमंत्री ने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बताया. दरअसल, गोवर्धन पूजा पर गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री योगी ने विधि-विधान से गो-पूजन किया. गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, कृषि और पशुधन के संरक्षण का संदेश देता है. भारतीय संस्कृति में गाय को विशेष स्थान दिया गया है. मुख्यमंत्री ने गोसेवा के जरिए गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और निराश्रित गोवंश की देखभाल के महत्व को रेखांकित किया.

'गाय केवल एक पशु नहीं, समृद्धि का सच्चा खजाना'
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जैसी कृषि और ऋषियों की महान परंपरा वाले देश में गाय आत्मा के समान है. उन्होंने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं है. यह इस दुनिया में प्रकृति का एक अमूल्य उपहार और समृद्धि का सच्चा खजाना है. जिस भी परंपरा और समाज में गोवंश की सुरक्षा व देखभाल के सच्चे प्रयास होते हैं, वहां सुख और समृद्धि अपने आप खिंची चली आती है.

यह भी पढ़िए: यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP का प्लान, संगठन से सहयोगियों तक साधेगी समीकरण

गोवंश के लिए 7,700 से अधिक आश्रय स्थल
मुख्यमंत्री ने निराश्रित पशुओं की समस्या से निपटने और किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही तीन योजनाओं का ब्योरा साझा किया. मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश भर में 7,700 से अधिक गौ-आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 16 लाख से अधिक बेसहारा गोवंश की देखभाल की जा रही है.

कुपोषण से जूझ रहे परिवारों को पोषण सहायता
मुख्यमंत्री का कहना है कि इस योजना के तहत कोई भी किसान या व्यक्ति सरकारी आश्रय स्थल से गाय गोद ले सकता है. सरकार प्रति गाय ₹1,500 प्रति माह का भत्ता देती है. एक किसान अधिकतम 4 गायों की देखभाल कर प्रतिमाह ₹6,000 की अतिरिक्त आय अर्जित कर सकता है. कुपोषण से जूझ रहे परिवारों को पोषण सहायता के रूप में दुधारू गाय के साथ-साथ उसकी देखभाल के लिए ₹1,500 का मासिक भत्ता दिया जा रहा है.

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य आवारा पशुओं को सड़कों पर भटकने से रोकना, किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और गोवंश को एक सुरक्षित व स्नेहपूर्ण वातावरण देना है.

(गोरखपुर से नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: यूपी चुनाव 2027: अलीगढ़ सीट पर BJP की पकड़ या SP का पलटवार? समझें पूरा समीकरण

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES