SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रयागराज में गरजेंगे चिराग पासवान: परेड मैदान में युवा सम्मेलन कल, लखनऊ और वाराणसी में भी होंगे बड़े कार्यक्रम

Chirag Paswan Prayagraj Visit: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी भी अपनी तैयारी में जुटी हुई है. रविवार को संगम नगरी प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवा सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं. परेड मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Written By Pooja Singh
Published: Sep 26, 2026, 05:42 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 05:45 PM IST
Join

Chirag Paswan Prayagraj Visit/ मो. गुफरान: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी जमीन मजबूत करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी यूपी में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कल यानी रविवार को संगम नगरी प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित विशाल 'युवा सम्मेलन' को संबोधित करने पहुंच रहे हैं.

परेड मैदान में भव्य तैयारियां, उमड़ेगी भारी भीड़
प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित होने वाले इस युवा सम्मेलन को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है. पार्टी तैयारियों को अंतिम रूप देने में रात-दिन जुटी हुई है. कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों और आम जनता के बैठने के लिए एक बड़ा पंडाल का निर्माण कराया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस सम्मेलन में प्रयागराज के अलावा आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में युवा और लोजपा कार्यकर्ता हिस्सा लेने पहुंचेंगे.

दोपहर 3:00 बजे युवाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान
लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार दोपहर ठीक 3:00 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. वे यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका का आह्वान करेंगे. इस युवा सम्मेलन के जरिए पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान करेंगे. राजीव पासी के अनुसार, इस युवा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के जनाधार को बढ़ाना और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के कैडर को ऊर्जा प्रदान करना है.

लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में भी प्रस्तावित हैं बड़े कार्यक्रम
प्रयागराज में आयोजित यह युवा सम्मेलन लोजपा के उत्तर प्रदेश अभियान का केवल पहला पड़ाव है. पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है. प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी के अनुसार, प्रयागराज में सफल जनसभा के बाद चिराग पासवान के अगले कार्यक्रम लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर जैसे बड़े और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे.

पूर्वी यूपी के राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश
प्रयागराज में होने जा रहा यह युवा सम्मेलन लोक जनशक्ति पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का एक बड़ा जरिया माना जा रहा है. चिराग पासवान का यह दौरा न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों पर भी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगा. प्रशासन और पुलिस की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES