SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अखिलेश का अयोध्या दर्शन करने जाना गलत नहीं: सपा अध्यक्ष को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव के अयोध्या दर्शन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश अयोध्या दर्शन करने जा रहे हैं तो कोई गलत काम नहीं कर रहे.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 10, 2026, 08:12 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 08:43 PM IST
Image Credit: Social Media
Join

कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को देवरिया अलावल में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम के घर पहुंचे. यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों को बधाई दी है. मुस्लिम नेता के घर पहुंचने पर सवाल पूछे जाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 'जाकी रही भावना जैसी हर मूरत देखी तिन तैसी". उन्होंने कहा कि मैं राजनीति के लिए नहीं आया हूं. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राजनीति के लिए जरूरी नहीं है कि ये लोग हमारे साथ रहे, लेकिन जब हमको जरूरत पड़ेगी तो यह लोग हमारे साथ रहेंगे.

अखिलेश के अयोध्या दर्शन पर क्या कहा?

वहीं, राम भक्तों पर गोली चलवाने पर सपा सांसद सनातन पांडे द्वारा दिए गए बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुछ सवाल ऐसे होते हैं, जिनको समय के साथ दफन कर देना चाहिए. अखिलेश यादव के 12 नवंबर को अयोध्या दर्शन करने आने को लेकर चल रही खबरों पर कहा कि हमें लगता है कि वह अच्छा काम कर रहे हैं. अगर दर्शन करने आ रहे हैं कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं.

प्रदूषण को लेकर दिया बयान  

दीपावली पर दिल्ली और उसके आसपास जिलों में बढ़े प्रदूषण को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पंजाब में ही नहीं गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बलरामपुर और आसपास के जिलों में भी पराली जलाई जा रही है. एक महीना बाद भी पता लगाया जा सकता है कि किस खेत में पराली जलाई जा रही है? किस खेत में नहीं जलाई जा रही है? इसके लिए हमें किसानों को जागरूक करना होगा. कुछ ऐसे संसाधन हम लोगों को देने पड़ेंगे जिससे उसकी आसानी से जुताई हो सके और किसानों को यह समझना पड़ेगा, इससे आपका ही नुकसान है.

किसानों को नुकसान  

खेतों में पराली जलाने को लेकर उन्होंने कहा कि वैसे तो नुकसान पूरे देश का है, लेकिन प्रथम नुकसान आपका है. खेतों में  जितने कीटाणु होते हैं वह उर्वरक पैदा करते हैं, जो जमीन को ताकत देते हैं, पराली जलाने पर वह जल जाते हैं. ऐसे में पहला नुकसान किसानों का ही है. उन्होंने कहा कि हम पंजाब की ही बात क्यों करते हैं? चार से पांच प्रांत की बात कर रहे हैं? जहां पर खुलेआम पराली जल रही है, उत्तर प्रदेश में कोई कानून नाम की चीज नहीं है. 

(गोंडा से अतुल कुमार यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार: नगीना सांसद का बड़ा बयान
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES