SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कान पकड़कर रामलला से माफी मांगें अखिलेश... गोंडा पहुंचे ब्रजेश पाठक का सपा अध्यक्ष पर निशाना

गोंडा के जयप्रभा गांव में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को ​डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी कथा में पहुंचे.

Edited By Amitesh Pandey
Published: Nov 24, 2026, 23:48 IST | Updated: Nov 24, 2026, 23:53 IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम में चल रही श्रीराम कथा में हेलीकॉप्टर से सेलिब्रेटी लाए जा रहे हैं. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गोंडा के जयप्रभा ग्राम जानकीनगर पोखरा में बने हेलीपैड पहुंचे. यहां पर कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. स्वागत करने के बाद श्री श्यामा श्याम जू गौशाला पहुंचे, जहां गायों को गुड खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर अयोध्या श्रीराम मंदिर दौरे को लेकर निशाना साधा.

अखिलेश पर साधा निशाना

अखिलेश यादव के 12 दिसंबर अयोध्या दौरे को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन संस्कृति की घोर विरोधी पार्टी है. वह तुष्टीकरण की पॉलिटिक्स करती रही है, और आज भी अयोध्या जाएं चाहे कृष्ण जन्मभूमि जाएं, चाहे काशी विश्वनाथ जाएं, लेकिन उनको यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि कारसेवकों पर जो गोलियां चली थीं. समाजवादी पार्टी की सरकार में उसके लिए माफी कब मांगेंगे?.

अखिलेश प्रभु राम से गलती मांगें

ब्रजेश पाठक ने कहा कि वास्तव में समाजवादी पार्टी यदि अपने चरित्र में परिवर्तन ला रही है और प्रभु राम की शरण में जाना चाहती है तो सनातन संस्कृति का यह स्वभाव है, हमारी परंपरा है हम सबको स्वीकार करते हैं, गलतियों को माफ करते हैं. प्रभु श्री राम की शरण में जो भी आया है, प्रभु श्री राम ने उन्हें अपनाया है. वे कान पकड़ करके प्रभु श्री रामलला के दरबार में माफी मांगें, और कहें कि हमारी समाजवादी पार्टी की सरकारों में जो सनातन संस्कृति के खिलाफ काम हुए हैं उनके लिए हम क्षमा मांगते हैं.

सपा वोट के लिए तरह तरह के असफल प्रयास कर रही

जो प्रदेश में दंगे हुए थे, जो हमारी सनातन संस्कृति की हिंदू बेटियों के साथ जो अत्याचार हुआ था, उस पर हम माफी मांगते हैं, जो भोले-भाले लोगों के साथ दंगों में जिनकी जानें गई थीं, उसके लिए हम माफी मांगते हैं और कारसेवकों पर जो गोलियां चली थीं, उसके लिए हम माफी मांगते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी केवल बहुरूपिया का रूप रख करके वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के असफल प्रयास कर रही है. पूरा प्रदेश जानता है कि समाजवादी पार्टी गुंडों को शरण देती है, उनको आगे बढ़ाती है और उत्तर प्रदेश को गुंडा स्टेट बनाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया था. अराजक स्टेट बनाने का काम किया था. आज उत्तर प्रदेश में एक भी गुंडा-माफिया नहीं है.

यूपी प्रगति के पथ पर अग्रसर

उन्होंने कहा कि प्रदेश से माफिया राज खत्म हो गया है. प्रदेश पूरी तरह से प्रगति के पथ पर अग्रसर है. वहीं आजम खान के बयान हम निपट लेंगे... इस पर पलटवार करते हुए कहा कि आजम खान हों या ओवैसी हों, अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है. उत्तर प्रदेश बदल चुका है. उत्तर प्रदेश निकल चुका है, उत्तर प्रदेश रफ्तार पकड़ चुका है, विकास की गति पकड़ चुका है.


धीरेंद्र शास्त्री को लेकर क्या कहा?

बाबा रामदेव द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए गए बयान पर सीधा जवाब न देते हुए घुमा कर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आप अच्छी तरह समझते हैं कि उत्तर प्रदेश जिस ढंग से बदला है. आज समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के इंडी गठबंधन के लोग जिस ढंग से गलफहमियां फैलाकर चुनाव लड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं, ये प्रदेश में कभी सफल नहीं होंगे. तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत से बीजेपी सरकार बनेगी. 

(गोंडा से अ​तुल यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : सपा ने कांग्रेस को दिया झटका: गठबंधन से पहले उतारे प्रत्याशी, यूपी चुनाव में अखिलेश का बड़ा दांव

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES