App

MLC नामांकन में उमड़ी भीड़: लखनऊ में बीजेपी का स्वागत मंच टूटा, कई बड़े नेता नीचे गिरे

Lucknow News: यूपी एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था. लखनऊ में नामांकन के बाद जुलूस का स्वागत करने के लिए मंच बनाए गए थे. अचानक मंच टूट गया. कई बड़े नेता नीचे गिर गए.

MLC नामांकन में उमड़ी भीड़: लखनऊ में बीजेपी का स्वागत मंच टूटा, कई बड़े नेता नीचे गिरे
Image Credit: Z Creative (AI Image)

नितिन श्रीवास्तव/बाराबंकी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस के दौरान राजधानी के परिवर्तन चौक पर बड़ा हादसा हो गया. प्रत्याशियों के स्वागत के लिए बनाया गया मंच अचानक टूट गया. मंच पर मौजूद बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, अवधेश श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता नीचे गिर गए. हादसे में कुछ नेताओं को हल्की चोटें आईं. वहीं, मंच टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अचानक टूट गया मंच 
भाजपा के शिक्षक खंड प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक खंड प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल नामांकन के लिए प्रदेश मुख्यालय से जुलूस के साथ निकले थे. जुलूस मार्ग पर जगह-जगह बनाए गए मंचों से पुष्पवर्षा कर प्रत्याशियों का स्वागत किया जा रहा था. परिवर्तन चौक पर भी बाराबंकी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए मंच सजाया था. इसी दौरान मंच पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और अचानक मंच टूट गया.

पहली भी बीजेपी के कार्यक्रम में टूट चुका है मंच 
मंच गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कार्यकर्ताओं ने तत्काल मंच पर गिरे नेताओं को बाहर निकाला. इस दौरान उमेश द्विवेदी और अवनीश सिंह पटेल के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और अन्य नेता जुलूस वाहन पर मौजूद थे. खास बात यह है कि कुछ दिन पहले बाराबंकी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम के दौरान भी मंच टूट गया था, जिसमें कई नेता चोटिल हुए थे और अफरा-तफरी मची थी. अब लखनऊ में एमएलसी नामांकन के दौरान दोबारा मंच टूटने की घटना ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

23 अक्टूबर को मतदान 
यूपी MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होंगे. मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. बीजेपी ने 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें पांच ब्राह्मण चेहरों को मैदान में उतारा है. वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी. 

उमेश द्विवेदी ने किया नामांकन
मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत के समक्ष सभी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं. लखनऊ खण्ड शिक्षक के लिए में सात और स्नातक खंड में 12 प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था. खंड शिक्षक के लिए भाजपा उम्मीदवार उमेश द्विवेदी, लालगंज अजहरा-प्रतापगढ़ व सपा से सुशील कुमार, मानस नगर-लखनऊ ने नामांकन किया था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More