SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा पर मंथन: BIS ने बताया कैसा होना चाहिए हेलमेट?

गाजियाबाद में BIS के शाखा कार्यालय और केंद्रीय प्रयोगशाला की ओर से 'मानक मंथन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल जवाब किए गए.

Written By Zee News Desk
Published: Nov 27, 2026, 18:14 IST | Updated: Nov 27, 2026, 18:19 IST
Image Credit: BIS Ghaziabad
Join

फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने मजदूरों की सुरक्षा के लिए खास चर्चा की गई है. काम के दौरान सिर की चोट लगने से कई बार जानलेवा हो जाता है. इसमें सुधार पर कदम उठाने पर जोर दिया गया.    

गाजियाबाद में आयोजित की गई कार्यशाला

दरअसल, गाजियाबाद में BIS के शाखा कार्यालय और केंद्रीय प्रयोगशाला की ओर से 'मानक मंथन' कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि काम के दौरान सिर की चोटों से बचने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला और BIS प्रमाणित हेलमेट पहनना कितना जरूरी है. कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े लोगों, सुरक्षा विशेषज्ञों और हेलमेट निर्माताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट के लिए तय भारतीय मानक IS 2925 पर चर्चा की गई. विशेषज्ञों ने बताया कि बाजार में मिलने वाला हर हेलमेट सुरक्षित नहीं होता. इसलिए श्रमिकों को तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार बने और BIS प्रमाणित हेलमेट का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

उद्योग के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे जरूरी

कार्यक्रम में Karam Safety Industry के CEO Z. A. Mohammad ने कहा कि किसी भी उद्योग के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे जरूरी होनी चाहिए. हेलमेट की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए. इसके निर्माण में तय मानकों का पालन और नई तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है. वहीं, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट के CEO प्रोफेसर संतोष कुमार ने कहा कि सिर्फ मजदूरों को सुरक्षा उपकरण देना काफी नहीं है. उन्हें यह भी बताना जरूरी है कि इनका सही इस्तेमाल कैसे करना है. कार्यस्थलों पर सुरक्षा को लेकर जागरूकता और प्रशिक्षण भी जरूरी है.

हेलमेट की गुणवत्ता और जांच प्रक्रिया पर हुई चर्चा

विशेषज्ञों ने बताया कि सुरक्षा हेलमेट कैसे तैयार किए जाते हैं, उनकी गुणवत्ता की जांच कैसे होती है और BIS से प्रमाणन कैसे मिलता है. इसके अलावा हेलमेट की मजबूती, तकनीकी खूबियों और सुरक्षा से जुड़े मानकों पर भी जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने कहा कि सही गुणवत्ता वाले हेलमेट औद्योगिक काम के दौरान सिर में लगने वाली चोटों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए कंपनियों और हेलमेट बनाने वाली इकाइयों को सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करना चाहिए.

हेलमेट बनाने की नई तकनीक और गुणवत्ता जांच जैसे मुद्दों पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान पैनल चर्चा भी हुई, जिसमें उद्योगों में सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल, हेलमेट बनाने की नई तकनीक और गुणवत्ता जांच जैसे मुद्दों पर विचार रखे गए. इसके बाद सवाल-जवाब का सत्र हुआ, जहां लोगों ने विशेषज्ञों से हेलमेट की गुणवत्ता और BIS प्रमाणन से जुड़े सवाल पूछे. कार्यक्रम के अंत में BIS अधिकारियों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया. इस कार्यक्रम के जरिए BIS ने साफ संदेश दिया कि मजदूरों की सुरक्षा सिर्फ नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी जिंदगी और स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है. औद्योगिक इकाइयों में सही सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल और जागरूकता ही दुर्घटनाओं को कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

यह भी पढ़ें ; यूपी में बदलेगा शहरों के विकास का मॉडल, लखनऊ के सभी 662 गांव होंगे LDA के अधीन

 

Add Zee News as a Preferred Source

ZEENEWS TRENDING STORIES