SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बरेली में आज गूंजेगा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' का नारा; जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव मौर्य संभालेंगे कमान

बरेली में BJP आज एक बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. BJP के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और UP के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शिरकत करेंगे.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 03, 2026, 07:30 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 07:43 AM IST
Image Credit: BJP Padyatra in Bareilly
Join

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में आज भारतीय जनता पार्टी बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. पार्टी की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आयोजन किया गया है. इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे. 50 हजार कार्यकर्ताओं की आने की संभावना है. 

लखनऊ में पदयात्रा

लखनऊ में विधान भवन से परिवर्तन चौक तक लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जाएगी. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी शामिल रहेंगे. 

जनसभा के बाद शुरू होगी पदयात्रा

तय कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे बरेली पहुंचेंगे। दोपहर 1:35 बजे पदयात्रा स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वह पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

पदयात्रा का रूट

बीजेपी की यह पदयात्रा राजेंद्र नगर स्थित स्वयंवर बारात घर से शुरू होगी. वहां से शिवाजी चौक यानी शील चौराहा होते हुए शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक तक जाएगी. दोपहर 3:15 बजे शहीद चौक पर पदयात्रा का समापन होगा. समापन के बाद जेपी नड्डा शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे तक सर्किट हाउस में रहेंगे.  इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम

भाजपा की इस पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं. कार्यक्रम स्थल और यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहेगा.

बीजेपी इस पदयात्रा के जरिए कहीं न कहीं विपक्षी दलों पर निशाना साधने की कोशिश में है. बीजेपी का कहना है कि विपक्ष ब्रेनवॉश करने की कोशिश में लगे हुए है.


CM Yogi की 49वीं चिट्ठी: 'सत्ता का अर्थ अधिकार नहीं, दायित्व है', सीएम योगी ने पाती में किया भरत जी के त्याग का जिक्र

योगी आदित्यनाथ बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री, बेस्ट CM सर्वे 2026 में हासिल किया पहला स्थान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES