SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाराबंकी में दिल दहला देने वाला हादसा: तीन मासूम बेटियों संग ट्रेन की चपेट में आई मां, चारों की दर्दनाक मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

बाराबंकी से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ लखनऊ-अयोध्या रेलखंड पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी, जिससे चारों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 14, 2026, 07:28 IST | Updated: Nov 14, 2026, 07:30 IST
Join

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया. शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक महिला अपनी तीन मासूम बच्चियों को साथ लेकर घर से निकली और लखनऊ-अयोध्या रेलखंड पर पहुंच गई. वहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मां और तीनों बेटियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. एक ही परिवार की चार जिंदगियों के यूं अचानक खत्म होने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

बाजार से लौटा पति तो उजड़ चुका था संसार
मृतका की पहचान गांधीनगर निवासी रामतेज पाल की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. इस घटना में किरण देवी के साथ उनकी आठ वर्षीय बेटी काव्या और सात वर्षीय जुड़वां बेटियां अनुष्का व कनिष्का की जान चली गई. घटना के वक्त घर का माहौल सामान्य था. रामतेज पाल अपनी सबसे बड़ी बेटी को साथ लेकर बाजार में कपड़े खरीदने गए थे. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जब वह घर लौटेंगे, तो उनका पूरा परिवार उजड़ चुका होगा.

ट्रेन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत
मृतका के पति रामतेज पाल वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं. पति रामतेज पाल का कहना है कि किरण की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. शुक्रवार दोपहर वह दवा लेकर आए थे. इसके बाद बड़ी बेटी रिया को साथ लेकर कपड़े खरीदने बाजार चले गए. इसी दौरान किरण तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गईं और रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं. ट्रेन की चपेट में आने से चारों की मौत हो गई.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह के मुताबिक, मृतका के पति का कहना है कि महिला बीमारी से परेशान थीं. परिवार के लोग उनकी तबीयत को लेकर चिंतित रहते थे.

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मृतकों के परिवारों से संपर्क करें और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें. उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मृतकों के शव उनके परिवारों तक पहुंचाए जाएं.

यह भी पढ़िए: लखनऊ के मलिहाबाद में 4 दिन में एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत से हड़कंप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES