SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

308 पहिये और 200 टन वजनी रिएक्टर! वाराणसी में सड़क पर उतरा 'बाहुबली' ट्रक, देखने उमड़ा जनसैलाब

Varanasi 308-wheel truck: वाराणसी में 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है. 200 टन से ज्यादा वजनी इंडस्ट्रियल रिएक्टर लेकर चल रहे इस महा-ट्रेलर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 29, 2026, 12:55 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 03:18 PM IST
Image Credit: Varanasi 'Bahubali' truck
Join

वाराणसी/जयपाल:  वाराणसी में इन दिनों 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. 200 टन से ज्यादा वजनी इंडस्ट्रियल बॉयलर/रिएक्टर वेसल लेकर चल रहे इस महा-ट्रेलर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जुट रहे हैं. कई लोग करीब 100 किलोमीटर दूर से भी इसे देखने पहुंचे और मौके पर सेल्फी व वीडियो बनाते नजर आए।

दरअसल, यह भारी-भरकम मशीन बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप पोर्ट पहुंची थी. इसके बाद करीब पांच महीने की यात्रा में ओडिशा, झारखंड और बिहार होते हुए यह काफिला उत्तर प्रदेश पहुंचा है. मशीन को लखीमपुर स्थित एक चीनी मिल और एथेनॉल प्लांट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए ले जाया जा रहा है.

डाफी टोल प्लाजा पर रोका गया काफिला
वाराणसी पहुंचने पर ट्रक के विशाल आकार के कारण डाफी टोल प्लाजा के पास भी विशेष इंतजाम करने पड़े. रास्ते में आने वाले साइनबोर्ड और पोल हटाकर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया, ताकि महा-ट्रेलर को आगे निकाला जा सके. वाराणसी में इसके रास्ते में आने वाले तीन फुट ओवरब्रिज के कुछ हिस्सों को भी अस्थायी रूप से हटाने की तैयारी है.

24 घंटे में सिर्फ 8 से 10 किलोमीटर का सफर
इस महा-ट्रेलर की रफ्तार बेहद धीमी है. भारी वजन, पुलों की लोड क्षमता, तीखे मोड़ और हाईटेंशन बिजली के तारों को देखते हुए काफिला एक दिन में महज 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है. रास्ते को सुरक्षित बनाने के लिए एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम लगातार तैनात है.

40 लोगों की टीम, ट्रक ही बना घर
इस विशाल काफिले के साथ करीब 40 लोगों की क्रू टीम चल रही है, जिसमें इंजीनियर और ड्राइवर शामिल हैं.  लंबी यात्रा के दौरान इनके खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी काफिले के साथ ही की जा रही है. करीब 14 गाड़ियां इस महा-ट्रेलर को एस्कॉर्ट कर रही हैं.

वाराणसी में बाहुबली ट्रक को देखने के लिए लोगों में खासा कौतूहल है. सड़क किनारे जमा भीड़ इस विशालकाय ट्रेलर के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाती नजर आ रही है.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल
308 पहियों का ये ट्रक पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये ट्रक जहां-जहां से गुजर रहा है वहां-वहां लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए जुट जा रही है. लोग ट्रक के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं. कोई इसे बाहुबली ट्रक बता रहा है तो कोई इसके विशालकाय आकार का वर्णन कर रहा है. बहुत ज्यादा वजन और बड़े आकार के कारण यह ट्रक बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES