SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बहराइच में खौफनाक वारदात: गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने 7 साल के मासूम को जबड़े में दबोचकर मार डाला, कतर्नियाघाट में कोहराम

Bahraich Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में तेंदुए के हमले में सात साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे मंझरा गांव के बढ़ईपुरवा मजरे की है. सोमवार शाम गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने घर लौट रहे बच्चे पर हमला कर दिया.घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 13, 2026, 06:35 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 06:43 AM IST
Image Credit: Bahraich Leopard Attack
Join

राजीव शर्मा/ बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कतर्नियाघाट जंगल से सटे इलाके में गन्ने के खेत से निकले आक्रामक तेंदुए ने एक 7 साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी रोष फैला हुआ है. आसपास के ग्रामीण हांका लगाते खेत की ओर दौड़े, तो तेंदुआ गंभीरावस्था में घायल बालक को छोड़ कर चला गया. जब तक बालक को इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी सांसें थम गई. जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है.

दुकान से लौट रहे बच्चे पर किया हमला
घटना मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के मंझरा गांव के मजरे बढ़ईपुरवा की है. यहां रहने वाले रोहित कुमार की मंझरा चौराहे पर परचून की दुकान है. सोमवार की शाम करीब सात बजे उनका 7 साल का बेटा रमेश कुमार दुकान से अकेले पैदल ही अपने घर लौट रहा था. रास्ते में एक गन्ने के खेत के पास पहले से छिपे बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला बोल दिया. तेंदुए ने मासूम को अपने जबड़े में दबोच लिया और गन्ने के खेत के भीतर खींच ले गया.

ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ
बच्चे की चीख-पुकार और आसपास के लोगों द्वारा देखे जाने पर हड़कंप मच गया. ग्रामीण तुरंत लाठी-डंडे लेकर शोर मचाते हुए और हांका लगाते हुए खेत की ओर दौड़े. ग्रामीणों का आक्रामक रुख देख तेंदुआ गंभीर रूप से घायल अवस्था में बच्चे को वहीं छोड़कर गन्ने के खेत में कहीं और छिप गया. परिवार के लोग तुरंत घायल बच्चे को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच रास्ते में ही उसकी सांसे थम गईं. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और कोहराम के साथ चीख-पुकार शुरू हो गई.

वन विभाग और पुलिस मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही मुर्तिहा कोतवाली पुलिस और वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

कतर्नियाघाट के डीएफओ (DFO) अपूर्व दीक्षित ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाया जा रहा है. वन विभाग की टीमों को सतर्क कर दिया गया है और जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को इस आतंक से राहत मिल सके.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES