SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जमानत पर रहेंगे तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा', आजम खान को लेकर बोले जस्टिस बागची

आजम खान की अंतरिम जमानत को ED ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. जस्टिस बागची ने कहा कि जमानत पर रहने से आसमान नहीं टूट पड़ेगा.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 18, 2026, 11:47 IST | Updated: Nov 18, 2026, 12:22 IST
Image Credit: Azam Khan News
Join

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की अंतरिम जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी. फिलहाल वह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं. सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर ED के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की. इस पर कोर्ट ने कल सुनवाई का भरोसा दिया है.

जमानत पर क्या बोले जस्टिस बागची...

सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आजम खान जमानत पर रहते हैं तो इससे आसमान नहीं टूट पड़ेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दिया जाए.

तत्काल सनवाई का अनुरोध

ED की ओर से ASG एसवी राजू ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच से जल्द सुनवाई की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने कल सुनवाई का भरोसा दिया है.  अब सुप्रीम कोर्ट में कल होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें रहेंगी. 

आजम खान को अंतरिम जमानत

समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत दी गई. इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने आजम खान की अंतरिम जमानत को मंजूर करते हुए रिहा करने का आदेश पारित कर दिया है. हाईकोर्ट ने आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर ईडी की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े किए हैं. दो दिनों तक चली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी है. वहीं, आजम खान की याचिका को लंबित रखते हुए मामले में ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है. ईडी के जवाब पर आजम खान के वकील प्रति उत्तर दाखिल करेंगे.

आजम की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल और हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट इमरान उल्लाह ने बहस की. इस दौरान सपा नेता आजम के वकीलों का कहना था कि ईडी ने जो 31 अक्टूबर की शाम को आजम खान की गिरफ्तारी की है, वह कानूनी रूप से सही नहीं है, नियमों की अनदेखी करके गिरफ्तारी की गई है.
 

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पत्नी-बेटे की दोषसिद्धि पर भी रोक!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES