SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ED हिरासत में आजम खान: देर रात मेडिकल टीम पहुंचने से बढ़ी हलचल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चल रही पूछताछ

सपा नेता आजम खान ED की हिरासत में हैं. इस बीच देर रात दिल्ली स्थित ED कार्यालय में मेडिकल टीम पहुंची. 31 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 15, 2026, 08:08 IST | Updated: Nov 15, 2026, 08:15 IST
Image Credit: Azam Khan ED Custody
Join

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान इन दिनों ED की हिरासत में हैं. मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. इसी बीच शनिवार देर रात ED दफ्तर में मेडिकल टीम के पहुंचने की खबर सामने आई, जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गईं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान की गिरफ्तारी हुई थी.

देर रात क्यों पहुंची मेडिकल टीम?

जानकारी के मुताबिक, देर रात एक मेडिकल टीम  प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय पहुंची. उस समय आजम खान ED की हिरासत में थे. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि मेडिकल टीम को किस वजह से बुलाया गया था. कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल टीम बुलाई गई है.अभी इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए इसको लेकर अभी सिर्फ अटकलें ही चल रही हैं.

31 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 अक्टूबर को आजम खान को गिरफ्तार किया था. तभी से वह जांच एजेंसी की हिरासत में हैं.  प्रवर्तन निदेशालय उनसे जुड़े वित्तीय मामलों की जांच कर रही है.

जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला

आजम खान 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट' के संस्थापक हैं. रामपुर में स्थित 'मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय' भी इसी ट्रस्ट से जुड़ा है, जिसके कुलाधिपति आजम खान हैं. गिरफ्तारी के बाद से ही जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है.  ED इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रही है.

आगे क्या?

फिलहाल देर रात मेडिकल टीम के पहुंचने का मामला सबसे ज्यादा चर्चा में है. मेडिकल टीम को क्यों बुलाया गया और आजम खान की सेहत कैसी है, इस पर आधिकारिक बयान का इंतजार है.

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से फिर झटका! ED वाले नए केस में जमानत पर सुनवाई से किया इनकार; 16 नवंबर को सुनवाई

अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर की नसीहत, बोले- 'सोते रहे तो चच्चा सारा खेल कर जाएंगे'
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES