SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बीजेपी विधायक सड़क हादसे में घायल: फॉर्च्यूनर कार में ट्रेलर ने मारा जोरदार टक्कर, सिर पर चोट

बीजेपी विधायक चंद्रभानु पासवान सोमवार को अमानीगंज से भरतकुंड महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे. इस बीच महावां चौराहे के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 16, 2026, 22:42 IST | Updated: Nov 16, 2026, 22:46 IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से बीजेपी विधायक चंद्रभानु पासवान सड़क हादसे में बाल बाल बच गए. विधायक की फॉर्च्यूनर कार ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में विधायक के सिर पर चोट आई है. उन्हे जिला अस्पताल भेज दिया गया है. बताया गया कि पूराकलंदर के रानी बाजार भंभवा चौराहे के पास विधायक चंद्रभानु पासवान की कार में ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी.

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES