SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपों के तेल से लेकर कचरे तक की सफाई, अयोध्या में 55 वाहनों के साथ उतरी नगर निगम की टीम

अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न होने के बाद अब रामनगरी को दोबारा स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है. सफाई में 792 सफाई मित्र और 55 वाहन लगाए गए हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 08, 2026, 08:53 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 09:05 AM IST
Image Credit: Ayodhya Deepotsav Cleanup Drive
Join

नंदन श्रीवास्तव/अयोध्या: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के बाद अब रामनगरी को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया है. राम की पैड़ी से लेकर मेला क्षेत्रों तक सफाईकर्मी जुटे हुए हैं.  इस काम में 792 सफाई मित्रों के साथ 55 वाहन लगाए गए हैं.

792 सफाई मित्रों की तैनाती

कल तक जहां लाखों दीपों की रोशनी से राम की पैड़ी जगमगा रही थी.आज वहीं सफाई का महाअभियान चल रहा है.  दीपोत्सव खत्म होते ही नगर निगम के सफाईकर्मी घाटों पर उतर गए हैं.दीपोत्सव के बाद घाटों की सफाई और इस्तेमाल किए गए दीपों को हटाने के लिए कुल 792 सफाई मित्रों को लगाया गया है.कचरा प्रबंधन और ढुलाई के लिए नगर निगम ने 55 विशेष वाहन तैनात किए हैं.

आधुनिक मशीनों और वाहनों का इस्तेमाल

'राम की पैड़ी' पर बालू का छिड़काव तथा प्रेशर वॉशर और स्क्रबर मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि दीपों के तेल और अन्य अवशेषों को पूरी तरह साफ किया जा सके.

मेला क्षेत्रों में 24 घंटे सफाई की व्यवस्था

नगर निगम का सफाई अभियान केवल राम की पैड़ी और घाटों तक सीमित नहीं है. अयोध्या धाम के मेला क्षेत्रों में 24 घंटे सफाई व्यवस्था रखी गई है. रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, धर्मशालाओं, होटलों और होमस्टे वाले इलाकों में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने से शहर में सफाई और कचरा प्रबंधन की चुनौती बढ़ जाती है. ऐसे में नगर निगम की टीम आयोजन के बाद रामनगरी को फिर से स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में जुटी है.


‘धीरू’ ने बदली बलरामपुर की सूरत? दिवाली की रोशनी में चमका शहर,सुवांव नाला बना सेल्फी प्वाइंट

त्योहारों पर यूपी में 34 कंपनी PAC तैनात, अयोध्या-वाराणसी को 2-2 कंपनी, दीपोत्सव के लिए स्पेशल फोर्स

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES