App

10 साल से नहीं बनाई कोई फिल्म, फिर भी करोड़ों में फैन फॉलोइंग; यूट्यूब ने फराह खान को दी नई पहचान

फराह खान ने 2024 में अपने रसोइए दिलीप के साथ अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. हाल ही में हुई एक बातचीत में उन्होंने बॉलीवुड के बारे में बात की और कई अनसुने किस्से सुनाए.

10 साल से नहीं बनाई कोई फिल्म, फिर भी करोड़ों में फैन फॉलोइंग; यूट्यूब ने फराह खान को दी नई पहचान
Image Credit: फराह खान

अपने दशकों लंबे करियर में फराह खान ने कई भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें कोरियोग्राफर, फिल्म निर्माता, शो जज और अब एक यूट्यूबर के रूप में भी हैं. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के पॉडकास्ट पर हाल ही में हुई बातचीत का फराह हिस्सा बनी. इस दौरान फराह से उनके हिट यूट्यूब चैनल के बारे में पूछा गया. इस चैनल में वह अपने रसोइए दिलीप के साथ अपने सेलिब्रिटी दोस्तों के घरों पर जाती हैं. फराह ने बताया कि उन्होंने अपने चैनल को इतने लंबे समय तक चलाने की कोई योजना नहीं बनाई थी, लेकिन यह उनकी जीवनशैली में एक सुखद बदलाव साबित हुआ है.

जब नेहा ने फराह को उनके यूट्यूब चैनल के लिए बधाई दी और पूछा कि अब जब इसके 300 से ज्यादा एपिसोड हो चुके हैं और यह इतना बड़ा हिट बन गया है, तो क्या उन्होंने शुरू से ही ऐसा कुछ प्लान किया था? फराह ने किसी भी तरह की प्लानिंग से इनकार किया और बताया कि अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करने के बाद उनके पास कुछ खाली समय था. उस दौरान बेचैनी न हो, इसलिए उन्होंने अपना यूट्यूब सफर शुरू कर दिया.

मैंने सही समय पर अपना रास्ता बदला

उन्होंने आगे कहा, 'बाद में सबने कहा कि मैंने सही समय पर अपना रास्ता बदला, लेकिन यह सब किस्मत की बात है. मुझे बेचैनी होने लगती है. अगर आप कुछ नहीं कर रहे होते, तो सुबह उठने पर यही ख्याल आता है कि मेरी फिल्म तो बन नहीं रही, जबकि कोई और अपनी फिल्म बना रहा है. मैं उस दौर से दोबारा नहीं गुजर सकती. मैं उस दौर से तब गुजरी थी, जब मैं अपनी पहली फ़िल्म बनाना चाहती थी.'

दिन में 2 बार 28-28 फ्लोर सीढ़ियां चढ़ फराह खान ने घटाया था वजन, कोच ने  गिनाए फायदे - Weight loss farah khan bollywood director choreographer  climbs 28 floors daily for fitness

'यह इंडस्ट्री आपको असुरक्षित बना देती है. क्योंकि आप हर समय खुद की तुलना किसी और से कर रहे होते हैं. जैसे कि कोई एक्टर यह फिल्म कर रहा है, वगैरह-वगैरह. जब मैं 50 साल की हुई, तो मैंने खुद से कहा कि मैं इन सब से दूर होना चाहती हूं, नाता तोड़कर एक खुशहाल जिंदगी जीना चाहती हूं. लेकिन जाहिर है, हम मेहनती लोग हैं और यूट्यूब के मामले में मुझे एहसास हुआ कि शायद वहां परिवार से जुड़े कंटेंट की कमी थी. लोगों को यह पसंद आया और जाहिर है, उन्हें दिलीप भी पसंद आए. जैसे-जैसे हम आगे बढ़े, हम इसके फॉर्मेट में बदलाव करते गए.'

यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

फराह खान के यूट्यूब चैनल पर अभी 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अपने व्लॉग्स में फराह मशहूर हस्तियों के घर जाती हैं, उनके किचन में उनके साथ मिलकर नए-नए पकवान बनाती हैं, दर्शकों को उनके घर दिखाती हैं और खाने-पीने के दौरान मजेदार बातचीत करती हैं. उनके कुक दिलीप के साथ उनकी नोक-झोंक वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा बन गई है, जिससे दिलीप को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली है. एक व्लॉग में इस फिल्ममेकर ने यह भी बताया कि जब से उन्होंने अपना यूट्यूब सफर शुरू किया है, तब से उन्होंने दिलीप की सैलरी बढ़ा दी है.

किचन कॉन्फिडेंशियल: फराह खान के यूट्यूब कुकिंग शो ने बॉलीवुड सितारों के  बजाय उनके रसोइए दिलीप मुखिया को सुर्खियों में कैसे ला खड़ा किया

साल 2014 में रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म

फराह ने 2004 में 'मैं हूं ना' फिल्म से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' और अक्षय कुमार के साथ 'तीस मार खान' का निर्देशन किया. बतौर डायरेक्टर उनकी आखिरी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' थी, जो 2014 में रिलीज हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More