SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरयू तट पर सजेगा विश्व मंच: दक्षिण अफ्रीका से लाओस तक, जानिए इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में क्या होगा खास?

अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में पांच देशों की रामलीला का रंग दिखाई देगा. दक्षिण अफ्रीका से थाईलैंड तक के कलाकार रामनगरी सजाएंगे. 12 मंचों पर 2500 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी. रामकथा के वैश्विक विस्तार को अयोध्या में नया मंच मिलेगा.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 01, 2026, 09:09 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 09:13 AM IST
Join

रामनगरी अयोध्या इस बार दीपोत्सव पर एक नए और भव्य अवतार में नजर आने वाली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित होने जा रहे 10वें दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है. इस बार सरयू तट पर सिर्फ दीपों की जगमगाहट ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम भी देखने को मिलेगा.

वैश्विक मंच पर गूंजेगी रामकथा
दीपोत्सव के दौरान 5 से ज्यादा देशों के कलाकार अपनी-अपनी लोक परंपराओं, वेशभूषा और शैलियों में रामलीला का मंचन करेंगे. दक्षिण अफ्रीका की दो टीमों के साथ-साथ श्रीलंका, नेपाल, लाओस और थाईलैंड के कलाकारों की रामलीला प्रस्तुतियां तय की जा चुकी हैं. 

इसके अलावा फिलीपींस, थाईलैंड और रूस के कलाकारों को भी इस आयोजन से जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इन प्रस्तुतियों से अयोध्या में विभिन्न देशों की कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच की झलक एक साथ देखने को मिलेगी.

12 मंच और 2500 कलाकारों की प्रस्तुति
अयोध्या में सांस्कृतिक भव्यता को आकार देने के लिए संस्कृति विभाग कुल 12 मंच तैयार कर रहा है. जिसमें  6 लघु, 4 मध्यम और 2 दीर्घ मंच हैं. इन मंचों पर देश-विदेश के लगभग 2500 कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे. भारत के असम, बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल जैसे अलग-अलग राज्यों के लोक कलाकार भी श्री रामचरित एवं रामकथा पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे.

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान
अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार व विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी के मुताबिक, यह आयोजन अयोध्या को विश्व के सांस्कृतिक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगा. श्री राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन (Cultural Tourism) का भी बड़ा केंद्र बन चुकी है. 

विदेशी कलाकारों की भागीदारी से स्थानीय पर्यटन, हस्तशिल्प और व्यापारियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा.

इस दीपोत्सव में विभिन्न भाषाओं और परंपराओं के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन दर्शन को एक वैश्विक मंच मिलेगा, जो अयोध्या की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और समृद्ध करेगा. इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़िए: आसमान में सजेगी रामायण गाथा: 10वें दीपोत्सव पर 2100 ड्रोनों का एरियल शो, 1000 कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति की छटा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES