SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

18 नहीं, 16 साल में बालिग माने जाएं युवा? इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी के मायने समझिए; जानिए क्यों उठी उम्र घटाने की बात?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बालिग होने की उम्र 18 से घटाकर 16 साल करने के प्रस्ताव पर विधायिका को विचार करने की सलाह दी है. कोर्ट ने बागपत के एक युवक की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 27, 2026, 12:46 IST | Updated: Nov 27, 2026, 13:05 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि बालिग होने की उम्र 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने के प्रस्ताव पर विधायिका विचार कर सकती है. कोर्ट का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में 16 वर्ष की आयु तक बच्चों में पर्याप्त परिपक्वता आ जाती है. इस पहलू पर कानून बनाने वाली संस्थाएं विचार कर उचित निर्णय ले सकती हैं. हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी बागपत के रहने वाले एक युवक की आपराधिक अपील पर सुनवाई के दौरान की है.

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक युवा से जुड़ा बताया जा रहा है. युवक पर डकैती, हत्या समेत कई गंभीर आरोप हैं. युवक की दूसरी जमानत अर्जी खारिज होने के आदेश के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मिली जानकारी के मुताबिक, मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने घटना के समय उसकी उम्र 17 साल 6 महीने 20 दिन निर्धारित की थी, लेकिन निचली अदालत से राहत नहीं मिलने पर उसने हाईकोर्ट का रुख किया.

सुनवाई के दौरान वकील ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान याची वकील की तरफ से दलील दी गई है कि उसके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है. FIR और गवाहों के बयानों में उसकी कोई स्पष्ट भूमिका सामने नहीं आई है. साथ ही, उसकी बरामदगी भी नहीं हुई है. उसका पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. वकील ने यह भी कहा कि किशोर होने के बावजूद उसे नियमित जेल में रखा गया है.

याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में अभियोजन पक्ष के साक्ष्य पूरे हो चुके हैं और मुकदमा फैसला सुनाए जाने के करीब है. जमानत के लिए कोई नया आधार भी सामने नहीं आया है. ऐसे में जमानत खारिज करने के आदेश में कोई अवैधता या अनियमितता नहीं है. इसी टिप्पणी के साथ कोर्ट ने अपील खारिज कर दी.

ये भी पढ़ेंः सड़क-श्मशान की जमीन पर नहीं बनेंगी दुकानें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 दुकानदारों की याचिका की खारिज

केरल हाईकोर्ट की टिप्पणी का हवाला

सुनवाई के दौरान जस्टिस अब्दुल शाहिद की सिंगल बेंच ने केरल हाईकोर्ट की एक टिप्पणी का भी हवाला दिया. इसमें कहा गया था कि मौजूदा परिस्थितियों में 16 वर्ष की आयु तक बच्चों में पर्याप्त परिपक्वता आ जाती है. इसी आधार पर विधायिका बालिग होने की उम्र 18 से घटाकर 16 वर्ष करने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है.

कानून क्या कहता है?

1. भारत में बालिग होने की कानूनी उम्र फिलहाल 18 साल है.
2. किशोर न्याय अधिनियम 2015 में 16 से 18 साल के किशोरों के लिए विशेष प्रावधान है.
3. हत्या, बलात्कार और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में 16-18 साल के किशोरों का प्रारंभिक आकलन हो सकता है.
4. किशोर न्याय बोर्ड मानसिक और शारीरिक परिपक्वता का आकलन करता है.
5. आकलन के बाद गंभीर मामलों में किशोर पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने का फैसला हो सकता है.
6. 16 साल के हर आरोपी को कानूनन बालिग नहीं माना जाता.

(रिपोर्टः मोहम्मद गुफरान, प्रयागराज)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES