SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक बेटी के दो आधार कार्ड, जन्मतिथि भी अलग-अलग... अलीगढ़ में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई, 11 डिटेन

अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में 11 लोग पकड़े गए. पुलिस को इनके पास से कई आधार और पैन कार्ड समेत दस्तावेज मिले. इसमें 3 लोगों के फरार है, जिनकी तलाशी जारी है.

Edited By Renu Akarniya
Published: Nov 25, 2026, 23:34 IST | Updated: Nov 25, 2026, 23:55 IST
Image Credit: एक बेटी के दो आधार कार्ड, जन्मतिथि भी अलग-अलग... अलीगढ़ में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई, 11 डिटेन
Join

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मीट कारोबार और उससे जुड़ी इंडस्ट्री में मजदूरी की आड़ में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत पहुंचे इन लोगों ने फर्जी नाम और पते के आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी समेत कई सरकारी दस्तावेज बनवा लिए. LIU से मिले इनपुट के आधार पर रोरावर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमीना बेगम समेत 11 लोगों को पकड़ा है. इनमें आठ वयस्क और तीन बाल अपचारी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन, 10 आधार कार्ड, दो पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं.

1992 में परिवार के साथ भारत आने का दावा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अमीना बेगम ने बताया कि वह वर्ष 1992 में अपने परिवार के साथ बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत आई थी. उसके पास से बेटी सितारा के नाम पर दो आधार कार्ड मिले हैं, जिनमें जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज है. पुलिस ने गोंडा रोड रेलवे पुल के पास छापेमारी कर परिवार और रिश्तेदारों से जुड़े लोगों को पकड़ा. पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति के वर्ष 1999 से कई बार भारत आने-जाने की जानकारी भी सामने आई है.

फर्जी दस्तावेजों और पहचान की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में करीब आठ महीने पहले पत्नी से मारपीट के बाद घर छोड़ने से जुड़ा मामला भी सामने आया है. इस मामले में दर्ज FIR में 13 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि पुलिस ने अब तक 11 लोगों को पकड़ा है. पुलिस बरामद दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फर्जी पहचान पत्र बनवाने में किन लोगों ने मदद की और इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल है.

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए वयस्क आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. वहीं, फरार आरोपियों की तलाश जारी है. इस कार्रवाई के बाद मीट कारोबार से जुड़े इलाकों में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान और उन्हें कथित तौर पर मिल रहे स्थानीय संरक्षण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: बैंकॉक से सोने की तस्करी का गोरखपुर कनेक्शन! 1.30 करोड़ का सोना लेकर जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा

(अलीगढ़ से मनीष शर्मा की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES