SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

1% बनाम 99% का नारा: गरीबी के आंकड़ों का हवाला देकर ओवैसी ने योगी सरकार को घेरा कहा, ‘आप एक फीसदी के साथ, हम 99% के साथ’

Asaduddin Owaisi Azamgarh Visit: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है. उन्होंने राज्य सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए आज़मगढ़ में गरीबी के मुद्दों पर सरकार को घेरा और '80 बनाम 20' की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 12, 2026, 09:15 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 09:25 AM IST
Image Credit: 80 vs 20 Politics UP
Join

Asaduddin Owaisi/आजमगढ़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. आजमगढ़ में दिए बयान में ओवैसी ने प्रदेश में गरीबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आने वाले समय में लड़ाई 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत की नहीं, बल्कि 99 प्रतिशत बनाम 1 प्रतिशत की होगी. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार के ही 2024–25 के आधिकारिक डेटा से इस बात का खुलासा होता है कि जिले की आर्थिक स्थिति क्या है.

आज़मगढ़ गरीबी के मामले में चौथे स्थान पर: ओवैसी
आज़मगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "राज्य का अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग यह मानता है कि उत्तर प्रदेश के जिलों में सबसे ज़्यादा गरीब लोगों की संख्या के मामले में आज़मगढ़ चौथे स्थान पर है।" उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार के ही 2024–25 के आधिकारिक डेटा से इस बात का खुलासा होता है कि जिले की आर्थिक स्थिति क्या है.

AIMIM प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक प्रतिशत लोगों के साथ खड़े हैं, जबकि वह 99 प्रतिशत लोगों के साथ हैं. ओवैसी ने अपने बयान के जरिए गरीबी और आर्थिक असमानता का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा.ओवैसी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं.

80 बनाम 20 नहीं, अब लड़ाई 99% बनाम 1% की होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अक्सर दिए जाने वाले '80 बनाम 20' के बयानों पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि इसके बावजूद मुख्यमंत्री इस तरह के विभाजन की बात करते हैं.  उन्होंने आगे कहा, "मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि आगे होने वाली लड़ाई 80% बनाम 20% की नहीं होगी; यह 99% बनाम 1% की लड़ाई होगी।"

1% बनाम 99% का नारा
ओवैसी ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी-यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह उस 1 फीसद अमीर वर्ग के साथ खड़े हैं, जबकि वह खुद देश और प्रदेश के 99 प्रतिशत आम नागरिकों, मजदूरों और पिछड़ों के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि  वह खुद 99 प्रतिशत आम जनता के साथ हैं.


अखिलेश पर राजभर का हमला: JPNIC के ₹865 करोड़ पर मांगा हिसाब; अयोध्या से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

बीजेपी का गढ़, सपा का कब्जा… सरधना में किस करवट बैठेगा सियासी ऊंट?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES