SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

NEET पास, भाई एयरफोर्स में और बहन डॉक्टर... फिर कैसे बना शातिर चोर? जानिए आगरा GRP के खुलासे की पूरी इनसाइड स्टोरी

Agra NEET qualified thief: आगरा कैंट में GRP ने अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात ये है कि गिरफ्तार सरगना NEET परीक्षा पास कर चुका है. पुलिस का कहना है कि लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में चोरी करते थे. मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी पूरी करता था.

Written By Pooja Singh
Published: Sep 16, 2026, 10:13 AM IST | Updated: Sep 16, 2026, 10:18 AM IST
Join

Agra NEET qualified thief/ कपिल अग्रवाल: आगरा जीआरपी (GRP) ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है, जिसकी कहानी सुनकर पुलिस और आम जनता दोनों हैरान हैं. पकड़ा गया गिरोह का सरगना कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि नीट (NEET) जैसी कठिन परीक्षा पास कर चुका युवक है. अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगे क्लबों के शौक और कैंसर से पीड़ित अपनी गर्लफ्रेंड के इलाज के लिए उसने डॉक्टरी का सपना छोड़कर चोरी का रास्ता चुन लिया.

भाई एयरफोर्स में और बहन डॉक्टर
पकड़े गए मुख्य आरोपी का नाम पुनीत है, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का रहने वाला है. पुनीत का पारिवारिक बैकग्राउंड काफी मजबूत और सम्मानित है. उसके पिता भारतीय सेना (Indian Army) से रिटायर हैं, उसका भाई भारतीय वायुसेना (Air Force) में कार्यरत है और उसकी बहन एक डॉक्टर है. पुनीत खुद भी डॉक्टर बनना चाहता था और उसने नीट की परीक्षा भी पास कर ली थी. हालांकि, नीट की तैयारी के दौरान ही उसकी मुलाकात दूसरे आरोपी आकाश से हुई.

हुक्का पार्लर से शुरू हुआ सफर, लॉकडाउन के बाद बना चोर
शुरुआत में पुनीत ने लखनऊ में एक हुक्का पार्लर चलाया, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण उसका बिजनेस बंद हो गया. इसके बाद अपनी महंगी जीवनशैली, ब्रांडेड कपड़ों और घड़ियों के शौक को पूरा करने के लिए उसने और आकाश ने चोरी को कमाई का शॉर्टकट बना लिया. पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पुनीत की गर्लफ्रेंड को कैंसर हो गया था. उसके महंगे इलाज और देखभाल के लिए पुनीत को भारी रकम की जरूरत थी.

पुलिस के मुताबिक, उसने चोरी के पैसों से करीब ₹80 लाख अपनी गर्लफ्रेंड के इलाज में खर्च कर दिए. ट्रेन में सोते यात्रियों को शिकार बनाते थे, जिस जिले में पकड़े जाते वहां दोबारा चोरी नहीं करते थे.

पुनीत के खिलाफ पहले से ही 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
आगरा कैंट जीआरपी के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित का कहना है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर ट्रेनों में चोरी करता था. रात के समय जब ट्रेन यात्री सो जाते थे, तब ये महिलाओं के पर्स, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान पार कर देते थे. दोनों बेहद शातिर थे. ये जिस जिले की पुलिस इन्हें एक बार गिरफ्तार कर लेती थी, जमानत पर छूटने के बाद उस जिले में कभी दोबारा वारदात को अंजाम नहीं देते थे, ताकि पुलिस की रडार पर न आएं. मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ पहले से ही 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.

आगरा GRP ने किया गिरफ्तार, 25 लाख की ज्वेलरी बरामद
हाल ही में मथुरा के पास ट्रेन में हुई गहनों की चोरी के बाद जीआरपी आगरा ने मामले को चुनौती के रूप में लिया. जीआरपी टीम ने सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुनीत और आकाश को गिरफ्तार कर लिया. इनके कब्जे से ₹25 लाख से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES