SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

75 साल की दादी ने ब्यूटी पार्लर में उड़ा दिए 4 करोड़ रुपये! बिल देखकर बेटी के पैरों तले खिसक गई जमीन

चीन में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी जिंदगी भर की 4 करोड़ रुपये की सेविंग्स एक ही ब्यूटी पार्लर में उड़ा दी. जानिए कैसे लिप टैटू के लिए चुकाए 6 लाख रुपये.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Sep 16, 2026, 08:35 AM IST | Updated: Sep 16, 2026, 08:47 AM IST
Image Credit: saloon fraud in china
Join

हम सब जानते हैं कि लोग खुद को सुंदर और जवान बनाए रखने के लिए पार्लर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर काफी पैसा खर्च करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने ब्यूटी पार्लर में 4 करोड़ रुपये लुटा दिए हों? जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि बिल्कुल सच है. चीन की एक 75 साल की बुजुर्ग महिला ने खुद को यंग और मेंटेन रखने के चक्कर में अपनी पूरी लाइफ की कमाई एक ही पार्लर में उड़ा दी. जब उनकी बेटी को इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन की रहने वाली इस बुजुर्ग महिला का नाम 'यू' बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला साल 2016 से शंघाई के 'योंगकी ब्यूटी एंड हेयरड्रेसिंग कंपनी' और उससे जुड़े एक मेडिकल ब्यूटी क्लिनिक में लगातार जा रही थी. शुरुआत में तो सब नॉर्मल लग रहा था और परिवार वालों को लगा कि दादी बस नॉर्मल हेयरकट या छोटे-मोटे फेशियल के लिए जाती हैं. लेकिन धीरे-धीरे पार्लर वालों ने उन्हें ऐसे-ऐसे महंगे ट्रीटमेंट्स बेचने शुरू कर दिए कि दादी का दिमाग ही घूम गया.

स्किन टाइटनिंग से लेकर लिप टैटू तक सब करा डाला

दादी ने अपनी ढलती उम्र को छुपाने के लिए पार्लर में वो सब कुछ करवा लिया जो उन्होंने कभी सुना भी नहीं था. बिल और रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ कि उन्होंने अपनी ढीली पड़ चुकी स्किन को टाइट कराने के लिए स्किन-टाइटनिंग, थ्रेड लिफ्ट्स और मेरिडियन मसाज थेरेपी जैसी बहुत सी महंगी-महंगी सर्विसेज लीं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी आइब्रो और लिप्स (होंठों) का टैटू भी बनवा लिया. दादी को लगा कि यह सब करवाने से वो फिर से 25 साल की दिखने लगेंगी.

बेटी ने बिल देखे तो पैरों तले जमीन खिसक गई

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर में रखे पुराने बिल और ट्रीटमेंट रिकॉर्ड्स को खंगालना शुरू किया. बेटी यह देखकर सन्न रह गई कि उसकी मां का बैंक अकाउंट पूरी तरह से खाली हो चुका था. उन्होंने अपनी पूरी रिटायर्ड लाइफ के लिए जोड़कर रखे 4 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम उस ब्यूटी पार्लर और क्लिनिक को दे दी थी. बेटी तुरंत शंघाई के एक लोकल टीवी चैनल के पास पहुंची और इस पूरे फर्जीवाड़े की पोल खोल दी.

एक लिप टैटू के लिए वसूले 6 लाख रुपये

जब बेटी ने पार्लर के बिलों को ध्यान से देखा तो उसे समझ आया कि पार्लर वाले उसकी मां को कितनी बेदर्दी से लूट रहे थे. पार्लर वालों ने नॉर्मल मार्केट रेट से 10 से 20 गुना ज्यादा दाम पर ट्रीटमेंट्स बेचे थे. सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि होंठों के टैटू कराने के सिर्फ एक सेशन का बिल 39,800 युआन यानी करीब 6 लाख रुपये बनाया गया था. जिस टैटू के मार्केट में बेहद कम पैसे लगते हैं उसके लिए दादी से 6 लाख रुपये वसूल लिए गए.

बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं ब्यूटी पार्लर

इस घटना के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि 65 साल की उम्र में जब महिला पहली बार पार्लर गई थी, तो क्या उसे इन महंगे ट्रीटमेंट्स की असली कीमत और वैल्यू की समझ थी? क्या पार्लर वालों ने महिला की सीधी-सादी सोच का फायदा उठाया? जानकारों का कहना है कि आजकल ब्यूटी क्लीनिक्स बुजुर्गों को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाते हैं और मीठी-मीठी बातें करके उन्हें महंगे और फालतू के पैकेज बेच देते हैं.

इंटरनेट पर उड़े लोगों के होश

जैसे ही यह खबर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के जरिए बाहर आई, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि कोई इंसान ब्यूटी पार्लर में 4 करोड़ रुपये कैसे उड़ा सकता है. यूज़र्स कह रहे हैं कि यह खुलेआम ठगी का मामला है और ऐसे पार्लर वालों को तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि बुजुर्गों के बैंक अकाउंट्स पर उनके बच्चों को भी थोड़ी नजर रखनी चाहिए ताकि वो ऐसे स्कैम्स में न फंसें.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES