स्मार्टफोन की दुनिया में Apple और Samsung की दुश्मनी कोई नई बात नहीं है. जब भी इन दोनों कंपनियों में से कोई अपना नया प्रोडक्ट लाती है, तो दूसरी कंपनी उसकी टांग खींचने में जरा भी देर नहीं लगाती. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अपनी एंट्री मार ली है और अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo पेश कर दिया है. लेकिन जैसे ही यह फोन दुनिया के सामने आया, Samsung ने बिना कोई वक्त गंवाए Apple का जबरदस्त मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. Samsung ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर करके Apple के इस नए दांव की धज्जियां उड़ा दी हैं.
जैसे ही Apple के इवेंट में iPhone Duo को दिखाया गया, वैसे ही Samsung के US सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट्स की बारिश शुरू हो गई. Samsung ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीधे Apple को टैग करते हुए लिखा, "जब तुम्हारा हमारा बचा हुआ खाना दोबारा गर्म करके हो जाए तो हमें बता देना." इतने पर ही बात खत्म नहीं हुई, Samsung ने एक और पोस्ट में लिखा, "यह तो बहुत जाना-पहचाना लग रहा है, क्या यह Sims गेम का कोई नया सीक्वल है?" Samsung का यह सीधा इशारा इस बात पर था कि Apple फोल्डेबल फोन के मार्केट में बहुत देर से आया है और वो वही चीज बेच रहा है जो Android यूजर्स सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं.
Was there range? No.
Was it exciting? No.
Did it happen? Yes.#ItsTimeToSwitch— Samsung Mobile US (@SamsungMobileUS) September 9, 2026
Samsung ने Apple के इस देर से आने पर तंज कसते हुए एक और पोस्ट किया. कंपनी ने लिखा, "तुमने हमें इतना इंतजार कराया? कोई बात नहीं, हम तो अब 3-वे फोल्ड यानी तीन बार मुड़ने वाले स्क्रीन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं." Samsung का यह बयान साफ बताता है कि जहां Apple अभी अपना पहला सिंगल फोल्ड फोन लेकर आया है, वहीं मार्केट के दूसरे प्लेयर्स अब Tri-Fold और एडवांस डिस्प्ले पर शिफ्ट हो चुके हैं. एक और मजेदार पोस्ट में Samsung ने लिखा, "यह तो बिल्कुल वैसा है जैसे खाना गायब हो और सिर्फ चटनी-मसाले दिए जा रहे हों. #ItsTimeToSwitch."
Not the bed side clock. It's giving groundhog day.
— Samsung Mobile US (@SamsungMobileUS) September 9, 2026
Let us know when you're done reheating our leftovers
— Samsung Mobile US (@SamsungMobileUS) September 9, 2026
अब आप सोच रहे होंगे कि Samsung आखिर इतना हावी क्यों हो रहा है? दरअसल इसके पीछे एक बड़ी वजह है. Samsung ने अपना पहला फोल्डेबल फोन Galaxy Fold साल 2019 में ही लॉन्च कर दिया था. पिछले 7 सालों में Samsung, Google और Motorola जैसी कंपनियों ने कई जनरेशन के फोल्डेबल फोन्स मार्केट में उतार दिए हैं. इस दौरान इन कंपनियों ने स्क्रीन की क्रीज, कमजोर हिंज और भारी वजन जैसी शुरुआती समस्याओं को लगभग पूरी तरह से ठीक कर दिया है. यही वजह है कि जब Apple ने 2026 में आकर अपना पहला फोल्डेबल फोन दिखाया तो Android मेकर्स को उस पर हंसने का मौका मिल गया.
I'm so sorry, @DuoLingo. They copied us too #Solidarity
— Samsung Mobile US (@SamsungMobileUS) September 9, 2026
It's feeling very familiar. Is this a Sims sequel...
— Samsung Mobile US (@SamsungMobileUS) September 9, 2026
तमाम ट्रोलिंग और तंज के बावजूद Apple का मानना है कि उनका यह नया प्रोडक्ट यूजर्स को एक अलग और प्रीमियम एक्सपीरियंस देगा. Apple का दावा है कि उनके बेहतरीन डिजाइन और डेटा प्राइवेसी के दम पर iPhone Duo मार्केट में बाकी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ देगा. इस फोन की कीमत $1,999 रखी गई है. इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें राउंडेड एजेस दिए गए हैं. यह फोन जब खुलता है तो इसमें 7.6 इंच की एक बड़ी स्क्रीन मिलती है, जिसे आप वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों तरह से यूज कर सकते हैं.
Apple का कहना है कि जब iPhone Duo पूरी तरह से खुलता है, तो यह अब तक का सबसे पतला iPhone बन जाता है. फोन के बंद होने पर बाहर की तरफ भी एक छोटी सिंगल स्क्रीन दी गई है ताकि आप बिना फोन खोले भी अपने जरूरी काम कर सकें. हालांकि, अगर मार्केट के कॉम्पिटिशन की बात करें तो चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के फोल्डेबल मॉडल्स के मुकाबले iPhone Duo फोल्ड होने पर थोड़ा मोटा नजर आता है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या टेक लवर्स Samsung के तंज को सच मानेंगे या फिर Apple के इस $1,999 वाले iPhone Duo को हाथों-हाथ उठाएंगे.