SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

1829 के पुराने घर की दीवार तोड़ रही थी महिला, पीछे छिपा निकला 59 साल पुराना रहस्यमयी खजाना; लोग बोले- ये तो किस्मत है!

1829 के कॉटेज का रेनोवेशन करा रही महिला को दीवार के पीछे मिला 59 साल पुराना रहस्यमयी mural! जानिए Chloe Kempster की इस हैरान कर देने वाली खोज की पूरी कहानी.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Sep 04, 2026, 07:25 AM IST | Updated: Sep 04, 2026, 07:31 AM IST
Image Credit: painting oldhouse
Join

Home Renovation Hidden Treasure: पुराने घर खरीदने के लिए लोग उसे अच्छे से रेनोवेट करवाते हैं ताकि घर और भी ज्यादा सुंदर दिखाई दे, लेकिन कभी-कभी ऐसे घर सरप्राइज दे देते हैं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती. कुछ ऐसा ही हुआ क्लो केम्पस्टर के साथ, जो अपने 1829 के पुराने घर को रेनोवेट करवा रही थीं. लेकिन हीटिंग का बिल कम करने के चक्कर में जब उन्होंने दीवार की प्लास्टरबोर्ड हटाई, तो उनके सामने 59 साल पुराना एक ऐसा राज खुल गया, जिसे देखकर इंटरनेट की जनता के भी होश उड़ गए.

यूके के लेस्टरशायर और नॉर्थम्प्टनशायर बॉर्डर पर बसे कॉटिंघम में एक पुराना कॉटेज है. यह घर कोई आम घर नहीं है, बल्कि इसे 1829 में बनाया गया था और शुरुआती दिनों में यह एक बेकरी हुआ करता था. फर्नीचर रिस्टोरर और आर्टिस्ट क्लो केम्पस्टर ने जब इस ऐतिहासिक घर को खरीदा, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इस घर की दीवारों में कितना बड़ा इतिहास और राज दबा हुआ है. क्लो अपने इस पुराने घर को नया लुक देने की कोशिश कर रही थीं और सोशल मीडिया पर अपनी इस जर्नी को शेयर कर रही थीं.

1829 के पुराने कॉटेज की कहानी

मिरर की रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्दियों का मौसम पास आ रहा था और क्लो चाहती थीं कि उनका बिजली और हीटिंग का बिल थोड़ा कम आए. इसके लिए उन्होंने घर में एक लॉग बर्नर (लकड़ी से जलने वाला हीटर) लगाने का फैसला किया. अब लॉग बर्नर लगाने के लिए अंगीठी वाली पुरानी दीवार को खोलना और कमरे में फिर से प्लास्टर करना जरूरी था. क्लो ने खुद ही इस काम को शुरू किया और काम के दौरान धीरे-धीरे प्लास्टरबोर्ड की शीट्स को हटाना चालू किया.

प्लास्टरबोर्ड हटाते ही उड़ गए होश

जैसे ही क्लो ने अंगीठी के ऊपर से प्लास्टरबोर्ड का एक हिस्सा ध्यान से हटाया, उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. दीवार के पीछे एक बेहद खूबसूरत और रंगों से भरी पेंटिंग बनी हुई थी. यह पेंटिंग इतने सालों से दीवार के पीछे पूरी तरह सुरक्षित और छिपी हुई थी. पेंटिंग इतनी साफ और ब्राइट थी कि देखकर लग ही नहीं रहा था कि यह दशकों पुरानी है.

क्या खास था उस पेंटिंग में?

जब क्लो ने उस दीवार की पेंटिंग को ध्यान से देखा, तो उसमें एक बड़ा सा कुदरती नजारा बना हुआ था. उसमें लाल रंग का कोट पहने दो लोग घोड़ों पर सवार थे और उनके आसपास बहुत सारे कुत्ते थे. यह सीन उस जमाने में इंग्लैंड के ग्रामीण इलाकों में होने वाली फॉक्स हंटिंग का था. सबसे कमाल की बात यह थी कि उस पेंटिंग के नीचे उसके आर्टिस्ट के सिग्नेचर थे और साथ में तारीख लिखी थी- 1967. यानी यह पेंटिंग करीब 59 साल पुरानी थी.

 

 

पुराने मालिकों के नाम मैसेज

क्लो ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि वह लॉग बर्नर लगाने के लिए पुराने फायरप्लेस को खोल रही थीं और तभी उन्हें पिछले मालिकों द्वारा 1967 में बनाई गई यह शानदार पेंटिंग मिली. क्लो ने कहा कि हालांकि घर के इस हिस्से में फिर से प्लास्टर करना पड़ेगा, लेकिन वो इस सीन की ढेर सारी फोटोज खींच कर रख रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है वह इस पेंटिंग को देखकर पुराने मालिकों के लिए कोई खास आर्टवर्क तैयार करें.

इंटरनेट पर वायरल हुई किस्मत

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग पेंटिंग की कंडीशन देखकर दंग थे कि इतने साल बीत जाने के बाद भी यह इतनी परफेक्ट हालत में कैसे रही. एक यूजर ने लिखा, "यह कितना प्यारा है! खुशी की बात है कि पुराने मालिक ने इसे सुरक्षित ढक दिया था और बर्बाद नहीं किया." वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, "भाई मैं तो इसके ऊपर सिर्फ एक फ्रेम लगाता और काम खत्म कर देता!"

एक यूजर ने लिखा, "इंस्टाग्राम पर लोगों को उनके घरों में क्या-क्या मिल जाता है! मुझे तो जब भी घर की दीवार खोदी, सिर्फ सीपेज और सड़ी हुई लकड़ी ही मिली." वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "आपको पेंटिंग मिली, मुझे तो घर की दीवार तोड़ते ही क्रैक हुई नींव मिली!" फिलहाल क्लो की यह अनोखी खोज इंटरनेट पर खूब धूम मचा रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES