SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चीन की गलियों में भी कचरा, भारत ही क्यों बदनाम? इंडियन ब्लॉगर ने शेयर किया वीडियो, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

एक इंडियन ब्लॉगर ने चीन के गुआंगझोउ शहर का वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. गलियों में बिखरा कचरा और दीवारों पर लगे विज्ञापन देखकर ब्लॉगर ने सवाल उठाया कि सिर्फ भारत को ही गंदा क्यों कहा जाता है?

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 07, 2026, 09:55 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 10:17 AM IST
Image Credit: चीन की गंदगी भरी गलियों को देखकर भारतीय ब्लॉगर ने वीडियो बनाकर दिखलाया सच (Instagram/pranavkarad)
Join

Indian Blogger In China: जब भी दुनिया भर में सफाई की बात आती है, तो भारत को अक्सर ट्रोल किया जाता है. विदेशी टूरिस्ट हों या खुद देश के लोग, हर कोई पब्लिक प्लेस पर फैले कचरे के लिए इंडिया की आलोचना करता है. लेकिन हाल ही में एक इंडियन ब्लॉगर ने चीन का ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिसने इस पुरानी धारणा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. चीन के गुआंगझोउ सिटी में एक पतली और गंदी गली से गुजरते हुए इस ट्रैवलर ने जो कुछ देखा, उसने उसे भारत की याद दिला दी.

प्रणव नाम के एक भारतीय ट्रैवल ब्लॉगर ने हाल ही में चीन के गुआंगझोउ सिटी के हैझू इलाके का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस क्लिप में वह शहर की एक टेढ़ी-मेढ़ी गलियों में टहलते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में ही प्रणव कहते हैं कि उन्हें लग ही नहीं रहा कि वह चीन में हैं. उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह भारत की ही किसी गली में घूम रहे हों. वहां की सड़कें, पुरानी इमारतें और कंट्रक्शन बिल्कुल वैसा ही दिख रहा था जैसा अमूमन भारत के कई शहरों में देखने को मिलता है.

दीवारों पर पर्चियां-सड़कों पर बिखरा कचरा

ब्लॉगर ने वीडियो में दिखाया कि किस तरह पतली गली के दोनों तरफ पुराने घर, उलझे हुए बिजली के तार और सड़क किनारे भारी मात्रा में कचरा बिखरा हुआ था. दुकानों के बाहर प्लास्टिक की थैलियां और बोतलें पड़ी थीं. इतना ही नहीं, दीवारों पर नौकरी और कमरे किराए पर देने से जुड़े विज्ञापन चिपके हुए थे. यह नजारा देखकर प्रणव ने कहा कि यह जगह काफी गंदी है और दीवारों पर चिपके विज्ञापनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे लोग इन्हें पढ़ते भी होंगे.

 

 

"सिर्फ भारत को ही गंदा क्यों कहा जाता है?"

जैसे-जैसे प्रणव गली में आगे बढ़े वहां का नजारा और भी अजीब होता गया. दुकानों के बाहर कचरा देखकर उन्होंने कहा कि हमारे यहां के लोकल बाजार तो इससे कहीं ज्यादा साफ और बेहतर होते हैं. उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि चीन जैसे विकसित देश के बाजारों और गलियों का ऐसा हाल होगा. इस वीडियो के जरिए उन्होंने एक बड़ा सवाल उठाया कि जब हर देश में ऐसे इलाके मौजूद हैं, तो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सिर्फ भारत को ही गंदा और अस्वच्छ देश कहकर क्यों बदनाम किया जाता है?

वीडियो पर इंटरनेट दो गुटों में बंटा

प्रणव का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने ब्लॉगर की बात से सहमति जताई और कहा कि अक्सर विदेशी मीडिया और सोशल मीडिया पर किसी देश का सिर्फ चमकता हुआ चेहरा ही दिखाया जाता है. एक यूजर ने लिखा कि हमारा भारत इससे काफी बेहतर है. वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने ब्लॉगर को रियलिटी चेक देने की कोशिश भी की.

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि चीन की किसी एक गंदी गली को देखकर भारत से तुलना करना गलत है. उसने लिखा कि जाग जाओ, हमारे देश के कई शहरों की गलियां इससे भी बुरी हालत में होती हैं. वहीं एक अन्य यूजर का कहना था कि हर देश का एक ऐसा हिस्सा होता है जो पोस्टरों में नहीं दिखता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपनी कमियों को देखना बंद कर दें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES