SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

साउथ इंडियन खाने के शौकीन हो जाएं सतर्क! डोसे के अंदर मरा हुआ कॉकरोच, कस्टमर ने Video बनाकर दिखलाया सच

दिल्ली के सागर रत्न रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर मरा हुआ कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद फूड हाइजीन और रेस्टोरेंट की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 10, 2026, 11:45 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:53 AM IST
Image Credit: आधा डोसा खाने के बाद डोसा में दिखा मरा हुआ कीड़ा (PC- Instagram/whattherushh)
Join

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बने मशहूर सागर रत्न आउटलेट पर एक ग्राहक के साथ ऐसा वाकया हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. लोग अक्सर इन बड़े ब्रांड्स पर इसलिए भरोसा करते हैं कि वहां साफ-सफाई अच्छी होगी और खाना एकदम हाइजीनिक मिलेगा. लेकिन जब बड़े नाम ही इस तरह की घटिया हरकत पर उतर आएं, तो आम इंसान किस पर भरोसा करे.

ऋषिल दत्ता नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द और गुस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वे सागर रत्न में अपना फेवरेट डोसा एन्जॉय कर रहे थे. उन्होंने लगभग पूरा डोसा खत्म भी कर दिया था. लेकिन जैसे ही वे आखिरी हिस्से पर पहुंचे, उनकी नजर डोसे के अंदर भरे हुए आलू मसाले पर पड़ी. मसाले के अंदर एक मरा हुआ कॉकरोच देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

यूथ का फूटा गुस्सा और वायरल वीडियो

ऋषिल ने तुरंत इस पूरी घटना का एक वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर शेयर कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खाने के अंदर कीड़ा मौजूद है. ऋषिल ने गुस्से में कैप्शन लिखा कि वे इस पूरी चीज को लगभग खत्म कर चुके थे जब उन्हें यह खतरनाक कीड़ा दिखा, जिसके बाद से उन्हें लगातार चक्कर और घिन्न महसूस हो रही है. उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि आज 9 नवंबर है और वे अशोक विहार वाले आउटलेट पर बैठे हैं.

 

 

पहले भी हो चुकी है ऐसी हरकत

यह कोई पहली बार नहीं है जब इस आउटलेट पर इस तरह की लापरवाही सामने आई हो. पीड़ित ग्राहक ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले 30 अगस्त को भी किसी अन्य ग्राहक ने यहां खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत की थी. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है.

बहुत से लोगों ने कमेंट सेक्शन में भारत के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट यानी FSSAI को भी टैग किया है ताकि इस रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके. लोग पूछ रहे हैं कि अगर किसी की फैमिली को इस गंदे खाने की वजह से कोई गंभीर बीमारी हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता. फिलहाल यह पूरी रिपोर्ट ग्राहक द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई शिकायत और वीडियो पर आधारित है. रेस्टोरेंट मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर इंटरनेट पर मौजूद यूजर्स द्वारा दी गई कंटेंट पर आधारित है. मूल पोस्ट में किए गए दावों की Zee News इसके प्रमाणिकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES