SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जब जंगली शिकारी बन गया ‘मोटा राजा’, उम्र के आखिरी सालों में छोड़ दी डाइट, अब चिड़ियाघर में फरमा रहा आराम

तेंदुए का नाम लेते ही कई लोग खौफ में आ जाते हैं. यह ऐसा खतरनाक जीव है, जो पानी, जमीन और पेड़ कहीं पर भी हमला कर सकता है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका बड़ा साइज देखकर लोग हंसी उड़ा रहे हैं.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 27, 2026, 23:05 IST | Updated: Nov 27, 2026, 23:16 IST
Image Credit: चीन का मोटा तेंदुआ, जो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Join

तेंदुआ को जंगल का खतरनाक शिकारी माना जाता है. वह पानी में मगरमच्छ से लेकर हिरण, कुत्ते समेत बड़े जानवरों का शिकार कर सकता है. वह अपना अधिकतर समय पेड़ों पर गुजारता है. वह इंसानों से आमतौर पर दूर रहता है, लेकिन अगर कभी इंसानों से आमना-सामना हो जाए तो भागने के बजाय उल्टा उन्हीं पर अटैक कर देता है.

वो तेंदुआ, जो खा-खाकर हो गया मोटा

लेकिन चीन के एक चिड़ियाघर में एक ऐसा तेंदुआ रहता है, जिसने ‘शिकारी’ की छवि को पूरी तरह बदल दिया है. उस तेंदुआ का नाम पान बाओबाओ है. उसकी उम्र 19 साल है. वह तेंदुआ खा-खाकर इतना मोटा हो गया है कि ऐसा लगता है कि जैसे कोई विशाल गद्दा या भरा-पूरा तकिया जंगल से निकलकर चिड़ियाघर में आ बैठा हो.

उस तेंदुए के शरीर पर मांस की परतें इतनी हैं कि वह चलने-फिरने के बजाय ज्यादातर समय एक जगह बैठा रहता है. उसकी गर्दन, पेट और पैर इतने फूले हुए हैं कि सामान्य तेंदुए जैसा लगता ही नहीं है.

चेहरे पर नहीं दिखती कोई टेंशन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेंदुआ बाओबाओ दो अलग-अलग फ्रेम में दिख रहा है. वह न भाग रहा है और न शिकार का नाटक कर रहा है. उसकी आंखें शांत हैं, चेहरे पर कोई तनाव नहीं. उसका शरीर इतना भारी और गोल था कि ऐसा लगता है कि वह जैसे किसी भारी कुर्सी पर बैठा हो. वह बस बैठा रहा और अपनी उम्र का आराम भोगता नजर आया.

चिड़ियाघर के रखवालों ने एक समय में उसे डाइट पर रखने की कोशिश की थी. लेकिन चूंकि उसकी उम्र 19 साल हो चुकी है और तेंदुओं के लिहाज से यह उम्र बुजुर्गावस्था मानी जाती है. इसलिए चिड़ियाघर वालों ने अब जबरदस्ती उसका वजन कम कराने का विचार छोड़ दिया. वह उसके बाकी बचे दिनों को तनाव-मुक्त और खुशहाल बनाना चाहते हैं. उसके बाद से पान बाओबाओ अब राजा की तरह जिंदगी गुजार रहा है. वह अपनी मर्जी से खाता-पीता है और आराम करता है.

लोग दे रहे तरह-तरह का रिएक्शन

पान बाओबाओ की तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. उन्हें उस पर हंसी भी आ रही है और दुख भी जाहिर हो रहा है. उसके शांत चेहरे को देखकर लगता है कि वह अपनी स्थिति से खुश है. वह न भागने की कोशिश कर रहा है, न ही इधर-उछल कूद कर रहा है. उसकी पहचान मोटा, शांत और संतुष्ट तेंदुआ की बन गई है.

ये भी पढ़ें - दुनिया का वो अनोखा सांप, जो खतरा देखते ही रेंगना छोड़ शुरू कर देता है लुढ़कना, 13 किमी की रफ्तार से लगाता दौड़

यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि जानवर भी उम्र के साथ बदलते हैं. जवानी में जो फुर्ती थी, बुढ़ापे में आराम चाहिए. चिड़ियाघर के रखवालों ने डाइट छोड़कर उसी आराम को चुना. चाहे आलोचना हो या तारीफ, पान बाओबाओ आज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

कई लोग दिखा रहे दया तो कुछ उड़ा रहे मजाक

अब लोग उसके वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं कुछ उस पर दया दिखा रहे हैं. अब चाहे आलोचना हो या तारीफ, पान बाओबाओ फिलहाल इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वह अब सिर्फ एक तेंदुआ नहीं रह गया है. वह इस बात की मिसाल भी बन गया है कि कभी-कभी नियमों से ज्यादा जरूरी जीव की जरूरी खुशी होती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES