SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब कड़ाही भी खुद उछल-उछलकर पकाएगी खाना: चीन में बिना हाथ लगाए सब्जी बना रहा रोबोटिक चूल्हा; VIDEO देखकर लोग हैरान

खाना बनाते समय सब्जी को कड़ाही में उछालना हो या उसे लगातार चलाते रहना, यह काम आमतौर पर किसी कुक के हाथों से होता है. लेकिन चीन से सामने आए एक वीडियो में कड़ाही बिना किसी इंसान की मदद के खुद ही सब्जी पकाती नजर आ रही है. गैस चूल्हे पर रखी कड़ाही कभी घूमती है तो कभी सब्जियों को हवा में उछाल देती है. इस नजारे ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है.

Written By Santosh Kumar Mishra
Published: Nov 26, 2026, 13:09 IST | Updated: Nov 26, 2026, 13:17 IST
Image Credit: @Pahadi_Anjana | चीन ने बनाया अनोखा रोबोटिक चूल्हा कड़ाही!
Join

रसोई में खाना बनते समय आपने कई बार कुक को कड़ाही में सब्जी उछालते देखा होगा. खासकर होटल और रेस्टोरेंट में शेफ बड़े आराम से कड़ाही को झटका देते हैं और सब्जियां हवा में उछलकर वापस उसमें गिर जाती हैं. लेकिन चीन से वायरल हुए इस वीडियो में ऐसा करने के लिए किसी शेफ की जरूरत ही नहीं पड़ रही.

यहां गैस चूल्हे पर रखी कड़ाही अपने आप हिलती और घूमती दिखाई देती है. उसके अंदर रखी हरी पत्तेदार सब्जियां भी लगातार ऊपर-नीचे उछल रही हैं. पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे कोई कुक सामने खड़ा होकर खाना बना रहा हो, लेकिन वीडियो में आसपास ऐसा कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है.

फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे लोग

इस अनोखे किचन का वीडियो देखने के लिए वहां मौजूद लोग भी उत्सुक दिखाई देते हैं. वीडियो में कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस नजारे को रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं. कड़ाही की हरकत देखकर ऐसा लगता है कि खाना पकाने के काम को आसान बनाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किस हद तक पहुंच गया है. यह वीडियो 'पहाड़ी गर्ल' नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. इसे देखने के बाद लोग ऑटोमेटिक कुकिंग और रोबोटिक टेक्नोलॉजी को लेकर अपनी राय दे रहे हैं.

 

 

अब मशीन ही संभालेगी रसोई?

वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आने वाले समय में किचन का काम कितना बदलने वाला है. अभी तक खाना बनाने के लिए सब्जी काटने, मसाले डालने और उसे सही तरीके से पकाने तक हर काम में इंसान की जरूरत पड़ती है. लेकिन ऑटोमेटिक कुकिंग सिस्टम इस मेहनत को कम कर सकते हैं. अगर ऐसी मशीनों का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होने लगा तो रेस्टोरेंट और होटल के किचन में भी काम करने का तरीका बदल सकता है. हालांकि, इस वीडियो में दिखाई गई मशीन की पूरी तकनीक और उसकी क्षमताओं की जानकारी सामने नहीं आई है.

किसी को पसंद आया जुगाड़, किसी को नौकरी की चिंता

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को लेकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कुछ लोगों को यह तकनीक काफी पसंद आ रही है. उनका कहना है कि अगर मशीन खुद ही सब्जी चला सकती है तो रसोई में लगने वाला समय और मेहनत, दोनों कम हो सकते हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि अब कड़ाही भी शेफ बन गई है. लोगों ने इसे तकनीक और जुगाड़ का बेहतरीन मेल बताया. दूसरी तरफ, कुछ लोगों को चिंता है कि अगर इस तरह की मशीनें आम हो गईं तो ढाबों और रेस्टोरेंट में खाना बनाने वाले लोगों की नौकरियों पर असर पड़ सकता है.

मशीन बना लेगी खाना, लेकिन स्वाद का क्या?

इस चर्चा के बीच कुछ लोगों ने मां के हाथ के खाने का जिक्र भी किया. उनका कहना है कि मशीन भले ही सब्जी को सही तरीके से पका दे, लेकिन घर के खाने में जो अपनापन और स्वाद होता है, उसकी बराबरी करना आसान नहीं है. दरअसल, खाना सिर्फ सामग्री मिलाकर पकाने का नाम नहीं है. इसमें मसालों की मात्रा, पकाने का तरीका और बनाने वाले का अनुभव भी मायने रखता है. यही वजह है कि ऑटोमेटिक कुकिंग की तारीफ करने वाले लोग भी घर के खाने के स्वाद को अलग मानते हैं.

सोशल मीडिया पर छाया अनोखा किचन

फिलहाल चीन के इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आने वाले दिनों में तकनीक हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को किस तरह बदल सकती है. कभी रोबोट सफाई करते दिखाई देते हैं तो कभी मशीनें खाना बनाने का काम संभालती नजर आती हैं. इस वीडियो में सबसे दिलचस्प बात यही है कि जहां लोग आमतौर पर सब्जी बनाने के लिए कड़ाही चलाते हैं, वहीं यहां कड़ाही खुद ही अपना काम करती दिख रही है. अब लोग मजाक में कह रहे हैं कि तकनीक इतनी आगे निकल गई है और हम अभी भी वेज-नॉनवेज की बहस में ही उलझे हुए हैं.

यह भी पढ़ें:- 2027 में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे लगेगा झटका? जापान ने जारी की बर्थडे लकी रैंकिंग; जानें अपनी बर्थ डेट का हाल

यह भी पढ़ें:- मरने के बाद भी साथ रहेगा आपका डॉग: चीन में पालतू जानवरों की राख और बालों से बन रहे हीरे; तेजी से बढ़ते ट्रेंड पर एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संतोष मिश्रा जी न्यूज में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ट्रैवल, फीचर, ऑफबीट, ट्रेंडिंग और वायरल खबरों के साथ-साथ टेक और साइंस से जुड़ी खबरों में भी उनकी विशेष विशेषज्ञता है. उनकी खबरें अपनी विश्वसनीयता और सटीक जानकारी के लिए जानी जाती हैं. आसान और सहज भाषा में लिखे गए उनके कंटेंट को पाठक काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X, Reddit, Threads और Facebook) पर उनकी अच्छी पकड़ है. वह ट्रेंडिंग विषयों पर लगातार नजर रखते हैं और फ्रेश व यूनिक खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. संतोष मिश्रा इससे पहले News Nation और India Ahead जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES