SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

WhatsApp New Features: ग्रुप में अब नहीं छूटेगा कोई भी मैसेज, ये 4 फीचर्स हर यूजर के फोन में होने चाहिए

WhatsApp ने ग्रुप चैट्स के लिए 4 नए फीचर्स लॉन्च किए हैं. अब परमानेंट पिन, ग्रुप स्टेटस और चैट फिल्टर जैसे अपडेट्स से चैटिंग होगी और भी मजेदार.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 30, 2026, 12:58 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 01:01 PM IST
Image Credit: WhatsApp ने ग्रुप चैट्स के लिए 4 नए फीचर्स लॉन्च किए हैं.
Join

वॉट्सएप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक या दो नहीं बल्कि पूरे चार धांसू फीचर्स एक साथ उतार दिए हैं. इन नए अपडेट्स के आने के बाद वॉट्सएप पर चैटिंग करने का पूरा अंदाज ही बदलने वाला है. चाहे कॉलेज का ग्रुप हो, ऑफिस का ग्रुप या फिर फैमिली वाला वॉट्सएप ग्रुप, इन सभी जगह अब आपको चैट मैनेज करने में बिल्कुल भी पसीना नहीं बहाना पड़ेगा.

परमानेंट मैसेज पिन: अब कोई जरूरी बात नहीं होगी गायब
पहले क्या होता था कि हम मैसेज को कुछ वक्त के लिए पिन कर सकते थे और कुछ दिन बाद वो ऑटोमैटिक हट जाता था. लेकिन अब वॉट्सएप ने परमानेंट मैसेज पिन करने का ऑप्शन दे दिया है. इसका मतलब साफ है कि जब तक आप खुद उस मैसेज को अनपिन नहीं करेंगे, तब तक वो चैट के सबसे ऊपर अपनी जगह बनाए रखेगा. इससे ग्रुप के नए या पुराने, किसी भी मेंबर को जरूरी जानकारी ढूंढने में जरा सी भी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी और सब कुछ एकदम आंखों के सामने रहेगा.

चैट हिस्ट्री शेयरिंग: पुराने मैसेज भी अब नए मेंबर को दिखेंगे
पहले हमारे पास कोई ऐसा ऑप्शन नहीं था कि हम उसे पुराने मैसेज आसानी से दिखा सकें. लेकिन अब वॉट्सएप ने कमाल कर दिया. आप किसी नए मेंबर के ग्रुप में आने के बाद भी उसे पिछले कुछ दिनों की चैट हिस्ट्री शेयर कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको चैट में उस इंसान के नाम पर टैप करना होगा. सबसे अच्छी बात यह है कि ये सारी चैट्स भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती हैं, यानी प्राइवेसी को लेकर कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.

वॉट्सएप ग्रुप स्टेटस: अब सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर करो अपनी अपडेट्स
अब वॉट्सएप ने ग्रुप स्टेटस का एक नया और शानदार फीचर निकाला है. इसके जरिए आप किसी खास ग्रुप के लिए अलग से स्टेटस अपडेट शेयर कर सकते हैं. मान लीजिए आपका कोई रनिंग क्लब है या फिर कोई फैमिली ग्रुप है, तो आप उस ग्रुप के हिसाब से ही अपनी अपडेट पोस्ट कर सकते हैं. ग्रुप के बाकी मेंबर्स इसे देख भी सकते हैं, उस पर रिएक्ट कर सकते हैं और अपना खुद का स्टेटस भी जोड़ सकते हैं. मजे की बात यह है कि ये ग्रुप स्टेटस भी आम स्टेटस की तरह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएंगे.

अनरीड मैसेज फिल्टर: मेंशन और रिप्लाई ढूंढना हुआ सुपर आसान
कभी-कभी क्या होता है कि किसी बड़े ग्रुप में सैकड़ों मैसेज आ जाते हैं और हमारा जरूरी मैसेज कहीं बीच में ही दब जाता है. हमें पता भी नहीं चलता कि किसी ने हमें टैग किया है या नहीं. इस परेशानी को दूर करने के लिए वॉट्सएप ने एक नया चैट फिल्टर जोड़ा है. इस फिल्टर की मदद से आप झट से उन अनरेड ग्रुप चैट्स को देख पाएंगे जहां आपको या तो पर्सनली मेंशन किया गया है या फिर किसी ने आपके मैसेज का डायरेक्ट रिप्लाई किया है. इसके अलावा इसमें @all वाला मेंशन भी शामिल है, जिससे आप तुरंत पहचान लेंगे कि कौन सी चैट पर आपका ध्यान जाना सबसे ज्यादा जरूरी है.

29 अक्टूबर को आए नए फीचर्स
वॉट्सएप का यह नया अपडेट 29 अक्टूबर को आ चुका है और कंपनी लगातार इसे सभी यूजर्स के फोन तक पहुंचा रही है. इन सभी फीचर्स का मकसद साफ है कि लोग अपने ग्रुप्स को बेहतर तरीके से संभाल सकें और कोई भी जरूरी बात उनकी नजरों से न बचे. तो देर किस बात की, अपना वॉट्सएप तुरंत अपडेट करो और इन नए फीचर्स का मजा अपने दोस्तों के साथ मिलकर लो.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES