SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

WhatsApp पर बिना ब्लू टिक के पढ़ सकेंगे किसी के भी मैसेज, यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर, ऐसे करेगा काम

अगर आपको भी WhatsApp पर किसी का मैसेज देखकर ये टेंशन रहती है कि सामने वाले को डबल ब्लू टिक यानी Read Receipts न दिख जाएं, तो आपकी यह समस्या जल्द दूर हो सकती है! इसको लेकर WhatsApp अब Android यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने वाला है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Nov 08, 2026, 07:58 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 08:03 AM IST
Image Credit: WhatsApp रीड रिसिप्ट फीचर
Join

मैसेजिंग ऐप्स WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पर काम करता रहता है, इसी क्रम में WhatsApp में जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है, जो चैटिंग के अंदाज को पूरी तरह से बदल सकता है. WhatsApp अपने Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इसकी मदद से यूजर्स बिना सामने वाले को पता चले उसके मैसेज पढ़ सकेंगे. यानी आप किसी की चैट खोलकर मैसेज देख पाएंगे और सामने वाले को ब्लू टिक भी नहीं दिखाई देगा. अभी Android यूजर्स के पास इसके लिए नोटिफिकेशन देखने के अलावा कोई आसान तरीका नहीं है. लेकिन, नोटिफिकेशन हट जाने के बाद यह तरीका भी काम नहीं आता.

लंबे समय तक चैट दबाने पर दिखेंगे मैसेज

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.44.12 के कोड में इस नए फीचर के संकेत मिले हैं. इसके तहत यूजर को चैट लिस्ट में किसी भी बातचीत पर कुछ देर तक दबाकर रखना होगा. ऐसा करने पर स्क्रीन पर एक छोटी विंडो खुलेगी, जिसमें उस चैट के नए मैसेज दिखाई देंगे. इस विंडो के नीचे एक नया मेन्यू भी नजर आएगा. खास बात यह है कि इस तरह मैसेज देखने पर सामने वाले को रीड रिसीट नहीं मिलेगी. यानी मैसेज पढ़ने के बाद भी चैट भेजने वाले को ब्लू टिक नहीं दिखाई देगा.

इस फीचर में यूजर्स को पुराने मैसेज देखने की सुविधा भी मिलेगी. इसके लिए वे प्रीव्यू विंडो में ऊपर की तरफ स्क्रॉल कर सकेंगे. ऐसा करने पर भी रीड रिसीट नहीं भेजी जाएगी. फिलहाल Android पर किसी चैट को देर तक पिन करने, आर्काइव करने, म्यूट करने या डिलीट करने के ऑप्शन मिलते हैं. नए फीचर के आने के बाद इसी तरीके से मैसेज का प्रीव्यू भी देखा जा सकेगा.

iPhone यूजर्स को पहले से मिलती है यह सुविधा

WhatsApp के iPhone ऐप में पहले से ही ऐसा मिलता-जुलता फीचर मौजूद है. वहां भी किसी चैट को देर तक प्रेस करने पर मैसेज का प्रीव्यू दिखाई देता है और इससे ब्लू टिक नहीं जाता. लेकिन, iPhone में इस प्रीव्यू विंडो के अंदर स्क्रॉल करने की सुविधा नहीं है. ऐसे में लंबे मैसेज या एक साथ आए कई मैसेज पूरे पढ़ना मुश्किल हो सकता है. Android के लिए तैयार हो रहे फीचर में इस कमी को दूर किया जा सकता है.

(ये भी पढ़ेंः Diwali 2026: इस दिवाली WhatsApp पर भेजें अपनी फोटो वाले स्टिकर, ChatGPT और Gemini से मिनटों में ऐसे करें तैयार)

कब होगा रोलआउट?

WhatsApp का यह फीचर फिलहाल तैयार किया जा रहा है. अभी इसे आम बीटा यूजर्स के लिए भी रोलआउट नहीं किया गया है. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. इस बात का भी ध्यान रखें कि यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि ऐप के बीटा वर्जन के कोड में मिलने वाले सभी फीचर जरूरी नहीं कि अंतिम रूप से यूजर्स तक पहुंचें. ऐसे में Android यूजर्स को इस सुविधा के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

(ये भी पढ़ेंः WhatsApp का बड़ा धमाका! अब बिना ऐप और अकाउंट के भी दोस्तों को भेज सकेंगे पार्टी इनवाइट, आ रहा नया फीचर )

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES