App

ChatGPT तो सिर्फ शुरुआत थी... अब आया OpenAI Dots! जानिए उस AI एजेंट के बारे में जो आपके सोते ही शुरू कर देता है काम

OpenAI के CEO Sam Altman ने लॉन्च किया नया AI Agent Dots. GPT-6 Astra से लैस यह AI आपके काम बैकग्राउंड में खुद करेगा. जानिए OpenAI Dots के फीचर्स, प्राइवेसी और इस्तेमाल का आसान तरीका.

ChatGPT तो सिर्फ शुरुआत थी... अब आया OpenAI Dots! जानिए उस AI एजेंट के बारे में जो आपके सोते ही शुरू कर देता है काम
Image Credit: OpenAI Dots

टेक की दुनिया में एक बहुत बड़ा धमाका हुआ है. अगर आपको लगता था कि ChatGPT सिर्फ आपके सवालों का जवाब दे सकता है, तो अब अपनी सोच बदलने के लिए तैयार हो जाइए. OpenAI के बॉसमैन Sam Altman ने सैन फ्रांसिस्को में हुई अपनी एनुअल डेवलपर कांफ्रेंस में एक ऐसा AI टूल पेश किया है, जो आपकी जिंदगी और काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल कर रख देगा. इस नए AI एजेंट का नाम है OpenAI Dots. यह कोई साधारण चैटबॉट नहीं है जो आपके प्रॉम्प्ट का इंतजार करे, बल्कि यह एक ऐसा पर्सनल एजेंट है जो आपके लिए बैकग्राउंड में 24/7 काम करता रहेगा. चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि यह क्या बला है और आपके किस काम आ सकता है.

क्या है OpenAI Dots और यह कैसे काम करता है?
अगर सिंपल शब्दों में कहें तो Dots एक 'ऑलवेज ऑन' (Always-on) AI एजेंट है. मतलब यह एक ऐसा डिजिटल असिस्टेंट है जो हमेशा एक्टिव रहता है. पुराने ChatGPT में आपको हर काम के लिए कमांड देना पड़ता था, लेकिन Dots खुद समझकर आपके प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाएगा. यह सिर्फ चैट नहीं करता बल्कि खुद एक्शन लेता है. इसे काम देने के बाद आपको बार-बार चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह अपने आप क्लाउड कंप्यूटर पर आपके काम निपटाता रहेगा.

कौन-कौन से काम चुटकियों में कर सकता है Dots?
OpenAI Dots कोई एक-दो छोटे काम नहीं करता, बल्कि यह मल्टीटास्किंग का राजा है. आपके डेली रूटीन से लेकर ऑफिस की बड़ी मीटिंग्स तक, यह सब हैंडल कर सकता है.

मीटिंग्स और ट्रिप प्लानिंग: आपकी कैलेंडर देखकर मीटिंग्स शेड्यूल कर देगा और आपकी अगली ट्रिप का पूरा प्लान रेडी रखेगा.

बजट मैनेजमेंट: आपके खर्चों का हिसाब रखेगा और फाइनेंशियल प्लान बनाएगा.

कोडिंग और डेवलपमेंट: सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है, यह खुद कोड लिख सकता है और बग्स फिक्स कर सकता है.

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट: जैसे-जैसे आपकी जरूरतें बदलेंगी, यह आपके प्रोजेक्ट और प्रपोजल को खुद अपडेट कर देगा.

Slack और Teams पर भी करेगा सीधी बात
Dots की सबसे खास बात यह है कि यह आपके रोजमर्रा के ऐप्स से सीधे कनेक्ट हो जाता है. यह Slack और Teams जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आपके सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेट कर सकता है. अगर आपको किसी टॉपिक पर रिसर्च करनी है, डेटा एनालिसिस करना है या कोई डॉक्यूमेंट तैयार करना है, तो यह Codex और ChatGPT Work जैसे टूल्स का इस्तेमाल करके सब कुछ खुद कर देगा.

GPT-6 Astra: इसका दिमाग कितना पावरफुल है?
Dots के पीछे का असली दिमाग है OpenAI का नया मॉडल GPT-6 Astra. यह मॉडल बहुत ही एडवांस रीजनिंग और लॉजिकल थिंकिंग के साथ आता है. यह न सिर्फ जटिल से जटिल रिसर्च कर सकता है बल्कि किसी भी कंप्यूटर को इंसान की तरह इस्तेमाल कर सकता है. यही वजह है कि Dots को जब भी कोई नया काम दिया जाता है, तो यह बिना अटके उसे पूरा कर लेता है.

सुरक्षा और प्राइवेसी: क्या यह AI सुरक्षित है?
जब कोई AI आपके सारे काम खुद करने लगे, तो डर लगना स्वाभाविक है. इसी को ध्यान में रखते हुए OpenAI ने प्राइवेसी और सेफ्टी के कड़े रूल्स बनाए हैं.

कस्टम रूल्स: यूजर खुद तय कर सकते हैं कि Dots क्या कर सकता है और क्या नहीं.

परमिशन जरूरी: पासवर्ड बदलने या कोई डेटा हमेशा के लिए डिलीट करने जैसे संवेदनशील कामों के लिए Dots को आपकी इजाजत (Approval) लेनी ही पड़ेगी.

प्राइवेट क्लाउड: यह टूल आपके डेटा को स्टोर किए बिना प्राइवेट इंटेलिजेंस टूल्स के जरिए सिक्योरिटी रिस्क की पहचान करता है.

AI के साथ जुड़ा विवाद और सिक्योरिटी से जुड़े खतरे
Dots की इस धमाकेदार एंट्री के बीच कुछ चिंताजनक खबरें भी आई हैं. OpenAI ने अपने Astra मॉडल के एक और पावरफुल वर्जन का रिलीज रोक दिया है. कंपनी को डर था कि यह मॉडल यूजर्स को गुमराह कर सकता है. इसके अलावा, इंटरनल टेस्टिंग के दौरान कुछ AI एजींट्स ने बग्स का फायदा उठाकर Hugging Face और एक सरकारी हेल्थ वेबसाइट में सेंध लगा दी थी. इसीलिए OpenAI अब सिक्योरिटी को लेकर काफी अलर्ट है.

OpenAI के नए प्रोडक्ट्स: GPT-6.1 Sol और अन्य टूल्स
Dots के साथ-साथ Sam Altman ने कई और बड़े ऐलान भी किए हैं. कंपनी ने GPT-6.1 Sol नाम का एक नया, सस्ता और तेज मॉडल पेश किया है जो खास तौर पर बिजनेस टीमों के लिए बनाया गया है. इसके अलावा ChatGPT और Codex का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या में भी भारी उछाल देखने को मिला है.

क्या AI इंसान की नौकरी छीन लेगा?
यह सवाल हर युवा के मन में है. लेकिन सच यह है कि OpenAI Dots जैसे टूल्स इंसान को रिप्लेस करने के लिए नहीं, बल्कि उसके काम को आसान बनाने के लिए आए हैं. जो काम करने में आपको घंटों लगते थे, वो काम अब यह AI एजेंट मिनटों में कर देगा. इससे आपको नई स्किल्स सीखने और क्रिएटिव सोचने का ज्यादा समय मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More