)
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नई प्रीमियम सीरीज धमाकेदार एंट्री करने वाली है. वीवो ने गुरुवार को ये कनफर्म है कि वो अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है.कंपनी के मुताबिक वीवो X500 सीरीज को भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा.
इस लाइनअप के तहत कंपनी एक साथ तीन प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी. इनमें स्टैंडर्ड मॉडल वीवो X500, वीवो X500 Pro और सबसे पावरफुल वीवो X500 Pro Max शामिल होंगे.
इतना ही नहीं कंपनी इस खास इवेंट में अपनी नई स्मार्टवॉच Watch GT2 को भी लॉन्च करेगी. लेकिन ये फोन चीन और ग्लोबल मार्केट में पहले ही बिक रहे हैं इसलिए इनके फीचर्स पहले से ही सामने आ चुके हैं.
The wait has led to something extraordinary. And the moment is almost here. A new world of possibilities awaits. The #vivoX500Series launches on 26 November 2026. #vivoIndia #BornToCreate https://t.co/6XCYgY6S96
— vivo India (@Vivo_India) November 12, 2026
इस बार कंपनी ने अपने फोन के लुक और स्क्रीन पर काफी काम किया है. प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में जाइस ब्रांडिंग के साथ पीछे बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. वहीं स्टैंडर्ड X500 में चौकोर आकार के अंदर गोल कैमरा कटआउट दिया गया है.
रंगों की बात करें तो बेस मॉडल काले और लाल रंग में आ सकता है. वहीं प्रो वेरिएंट नारंगी और काले रंग में मिलेगा. स्क्रीन की बात करें तो प्रो मॉडल में 6.36 इंच का कॉम्पैक्ट 2K डिस्प्ले दिया गया है.
प्रो मैक्स में 6.85 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी और बेस मॉडल में 6.59 इंच का पैनल होगा. तीनों ही फोन में बहुत स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है.
हम सभी जानते हैं कि वीवो के फ्लैगशिप फोन हमेशा अपने बेहतरीन कैमरों के लिए जाने जाते हैं. सबसे महंगे प्रो मैक्स वाले मॉडल में 50 मेगापिक्सल के सोनी मेन सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है. जो इस फोन के फोटोज को अच्छा बनाता है.
प्रो मॉडल में भी यही मेन कैमरा होगा लेकिन टेलीफोटो लेंस 64 मेगापिक्सल का दिया गया है. दोनों प्रो फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा मिलेगा.
स्टैंडर्ड X500 में 50 मेगापिक्सल का सोनी प्राइमरी सेंसर और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इससे कम रोशनी में भी बेहद साफ और प्रोफेशनल फोटो खींची जा सकती हैं. इसका फायदा आपको रात के समय में फोटो क्लिक करते समय भी मिलेगा.
परफॉर्मेंस के मामले में ये तीनों फोन किसी भी मल्टी टास्किंग वाले काम को आसानी से संभाल सकते हैं. प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में मीडियाटेक का सबसे एडवांस डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट लगाया गया है.
दूसरी तरफ स्टैंडर्ड X500 को डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर की ताकत मिलेगी. यूरोपीय बाजार की तरह भारत में भी प्रो मॉडल में 12GB रैम मिलने की पूरी उम्मीद है. स्टोरेज और रफ्तार के लिए इनमें तेज LPDDR5X रैम और UFS 4.1 टेक्नोलॉजी दी गई है.
सॉफ्टवेयर के तौर पर ये सभी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर आधारित ओरिजिन ओएस 7 पर काम करेंगे. इनमें ऑफिस के कामकाज के लिए कई खास स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े गए हैं.
बैटरी बैकअप के मामले में इस बार वीवो ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चीन में लॉन्च हुए मॉडल के हिसाब से प्रो मैक्स की बात करें तो इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं बेस मॉडल X500 में भी 7500mAh की दमदार बैटरी मिलती है.
अपने कॉम्पैक्ट साइज के कारण प्रो मॉडल में 6510mAh की बैटरी लगाई गई है. कंपनी का कहना है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इन्हें चार्ज करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.
कंपनी ने तीनों ही स्मार्टफोन में 90W की तेज वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया है. इसके अलावा यूजर्स को इन सभी मॉडल में 40W की वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी.
वैसे तो कंपनी ने अभी तक भारत के बजारों के लिए कीमतों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन लीक्स से इनकी कीमतों का अंदाजा लग गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बेस मॉडल X500 के 12GB रैम वेरिएंट की शुरुआती कीमत 119999 रुपये हो सकती है.
वहीं प्रो मॉडल की शुरुआत 149999 रुपये से होने की उम्मीद है. सबसे टॉप मॉडल प्रो मैक्स की कीमत 159999 रुपये से शुरू होकर 512GB वेरिएंट के लिए 179999 रुपये तक जा सकती है.
खास कैमरा किट वाले मास्टर सेट की कीमत 229999 रुपये तक रहने का अनुमान है. इन कीमतों के साथ ये सीरीज सीधे तौर पर आईफोन 18 प्रो और ओप्पो फाइंड X10 सीरीज को कड़ी टक्कर देने वाली है.