SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

7000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग के साथ लाल रंग में दिखेगा वीवो V80 FE? जानें सारे बड़े फीचर्स

वीवो जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन वीवो V80 FE ला सकता है, जो BIS सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर V2624 के साथ दिखा है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, तीन 50MP कैमरे और भारत के लिए खास रेड कलर ऑप्शन मिल सकता है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 22, 2026, 12:31 IST | Updated: Nov 22, 2026, 12:47 IST
Join

अगर आप फोन खरीदना चाहते हैं जो गेमिंग के लिए बेहतर हो, तो वीवो कंपनी जल्द ही अपनी V80 सीरीज में एक नया और दमदार फोन जोड़ने जा रही है. इस अपकमिंग हैंडसेट का नाम वीवो V80 FE है, जिसे ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी उतारने की तैयारी चल रही है.

लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सर्टिफिकेशन साइट्स पर इसकी मौजूदगी ने भारत में इसके जल्द आने के संकेत दे दिए हैं. लॉन्च से पहले ही इसके भारतीय वेरिएंट के कलर ऑप्शन और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है.

भारत के लिए कंपनी ला रही है खास रेड कलर

जाने-माने टिप्स्टर पारस गुगलानी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो V80 FE को भारत में दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है. ये दोनों रंग रेड और ग्रीन होंगे, जिनमें से रेड फिनिश खास तौर पर सिर्फ इंडियन मार्केट के लिए ही तैयार किया जा रहा है.

दूसरी तरफ, चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में इस फोन को चिल ग्रीन और स्पार्कलिंग गोल्ड शेड्स में लिस्ट किया गया है. भारतीय ग्राहकों की पसंद को देखते हुए कंपनी का ये खास रेड वेरिएंट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है.

BIS सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर के साथ हुआ स्पॉट

वीवो की तरफ से अभी तक रंगों या लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इसके बावजूद, इस स्मार्टफोन को भारत की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है.

इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर V2624 दर्ज किया गया है, जो साफ बताता है कि भारत में इसकी लॉन्चिंग की तैयारी अंतिम चरण में है. इसके अलावा दूसरे देशों की सर्टिफिकेशन साइट्स और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स नजर आए हैं.

बड़ी AMOLED स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर का साथ

ग्लोबल लिस्टिंग से मिली जानकारी के अनुसार, वीवो V80 FE में 6.59-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है. ये स्क्रीन फुल-एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे फोन बहुत स्मूद चलेगा.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया जा सकता है. जिसे गेमिंग के लिए भी अच्छा माना जाता है. जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन लेटेस्ट Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करेगा.

आगे और पीछे मिलेंगे तीन 50MP के शानदार कैमरे

फोटो क्लिक करने के शौकीनों के लिए वीवो इस फोन में बेहद तगड़ा कैमरा सेटअप देने की तैयारी में है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कुल तीन 50-मेगापिक्सल के कैमरे देखने को मिल सकते हैं.

फोन के पिछले हिस्से में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का ZEISS-ब्रांडेड प्राइमरी सेंसर होगा, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलेगा. वहीं, शानदार सेल्फी लेने और साफ वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट में भी 50-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा.

7000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी और मजबूती होने वाली है. इसमें 7000mAh की बैटरी दी जानें वाली है. साथ ही 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.

अगर आप एक गेमर हैं तो फोन को ठंडा करने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है. इसके साथ में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पानी व धूल से बचाव के लिए इसे IP68 और IP69 की मजबूत रेटिंग भी मिल सकती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES