SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब डेटा रिचार्ज के पैसे बचेंगे! Vi लाया अनोखा प्लान, परिवार के लोग आपस में शेयर कर सकेंगे डेटा, मिलेगा डिस्काउंट भी

Vi अब अपने प्रीपेड यूजर्स को भी पोस्टपेड जैसा फायदा देने जा रहा है. Vi ने देश का पहला प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है. इसके जरिए अलग-अलग शहरों में रहने वाले रिश्तेदार भी आसानी से डेटा शेयर कर सकेंगे और ऐप से रिचार्ज पर छूट भी मिलेगी.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 16, 2026, 04:37 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 04:43 PM IST
Image Credit: Vi प्रीपेड फैमिली प्लान
Join

अगर आपके परिवार में किसी का मोबाइल डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो वहीं कुछ लोगों के पास डेटा बचा रहता है, तो ऐसे में अब ज्यादा डेटा के लिए रीचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea यानी Vi ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया फैमिली प्लान पेश कर दिया है. इस प्लान से अगर किसी परिवार के मेंबर अलग-अलग शहरों में रहते हैं, तब भी एक दूसरे से मोबाइल डेटा शेयर कर पाएंगे. कंपनी के नए प्लान में न सिर्फ डेटा शेयर करने की सुविधा मिल रही है, ब्लिक Vi के ऑफिशियल ऐप से रिचार्ज करने पर अलग से 10 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है. तो आइए, विस्तार से समझते हैं कि Vi का नया प्लान क्या है और क्या क्या फायदा आपको मिलने वाला है.

एक ग्रुप में जुड़ सकेंगे 4 सदस्य

Vi के इस प्रीपेड फैमिली प्लान में अधिकतम 4 फैमिली के लोग शामिल हो सकते हैं. प्लान के अनुसार, इसमें एक यूजर प्राइमरी मेंबर होगा, वहीं तीन मेंबर उसके साथ जुड़ सकेंगे. यूजर्स Vi ऐप के जरिए अपना फैमिली ग्रुप तैयार कर सकते हैं. इस ग्रुप में शामिल होने के बाद भी फैमिली के चारों मेंबर का मोबाइल नंबर, प्रीपेड कनेक्शन और प्लान की वैलिडिटी अलग-अलग रहेगी. सरल शब्दों में समझें तो परिवार के लोगों को अपना वर्तमान कनेक्शन बंद करने या एक ही प्लान पर आने की कोई जरूरत नहीं है. वे बस जरूरत पड़ने पर एक दूसरे के साथ डेटा शेयर कर सकेंगे.

एक बार में भेज सकेंगे 500MB डेटा

इस प्लान के तहत परिवार का कोई सदस्य दूसरे सदस्य को एक बार में 500MB मोबाइल डेटा ट्रांसफर कर सकेगा. जैसे- अगर किसी का डेटा खत्म होने वाला है और उसे ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल या रास्ता देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत है, तो परिवार का दूसरा सदस्य उसकी मदद कर सकता है. यह सुविधा उन परिवारों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिनके सदस्य नौकरी, पढ़ाई या दूसरे कामों के सिलसिले में अलग-अलग शहरों में रहते हैं.

हर रिचार्ज पर मिलेगी 10% तक की छूट

Vi के इस प्लान में सिर्फ डेटा शेयर करने की सुविधा ही नहीं मिलेगी. कंपनी के मुताबिक, फैमिली ग्रुप में शामिल सभी सदस्यों को Vi ऐप से किए जाने वाले हर रिचार्ज पर 10 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी. इससे यूजर्स को डेटा शेयर करने के साथ रिचार्ज पर पैसे बचाने का मौका भी मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने इस पेशकश को लेकर जिन जानकारियों का ऐलान किया है, उनमें किसी खास रिचार्ज प्लान की कीमत या छूट की अलग-अलग शर्तों की डिटेल्स नहीं दिया गया है.

(ये भी पढ़ेंः iPhone Duo की स्क्रीन ठीक कराने से सस्ता है नया iPhone 18 Pro Max खरीदना, रिपेयरिंग चार्ज देखकर हो जाएंगे हैरान!)

अलग-अलग शहरों में रहने वाले लोग भी उठा सकेंगे फायदा

Vi के मुताबिक, इस फैमिली ग्रुप में अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल के यूजर्स भी शामिल हो सकते हैं. यानी परिवार का एक सदस्य किसी शहर में रहता है और दूसरा किसी दूसरे शहर में, तब भी दोनों इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला के मुताबिक प्रीपेड सर्विस का भविष्य सिर्फ ज्यादा डेटा देने में नहीं, बल्कि यूजर्स को ज्यादा सुविधा और लचीलापन देने में है. कंपनी इसी सोच के साथ प्रीपेड ग्राहकों के लिए फैमिली प्लान लेकर आई है.

Vi ने इस पेशकश को अपनी Vi Pe Sab Hain VIP पहल से भी जोड़ा है. कंपनी का लक्ष्य पोस्टपेड कनेक्शन में मिलने वाली फैमिली जैसी सुविधाओं को प्रीपेड यूजर्स तक पहुंचाना है.

(ये भी पढ़ेंः आपकी एक-एक बात सुनेगा, समझेगा और फिर खुद बनाएगा शॉपिंग लिस्ट, जानिए क्या है Amazon के नए AI गैजेट्स का राज)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES