)
Future of AI: दुनिया की सबसे शक्तिशाली AI कंपनियां अमेरिका में हैं, फिर भी अमेरिकी समाज AI को लेकर तेजी से आशंकित हो रहा है. दूसरी ओर चीन AI को सस्ता, व्यापक और रोजमर्रा की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने में जुटा है. क्या आने वाली Al race सबसे बुद्धिमान मॉडल की नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा भरोसे और इस्तेमाल की लड़ाई होगी?
Artificial Intelligence को लेकर दुनिया की सबसे चर्चित बहस अक्सर एक ही सवाल पर टिक जाती है कि क्या AI कभी इंसान से ज्यादा बुद्धिमान होकर मानवता के लिए खतरा बन जाएगा? क्या Artificial General Intelligence नियंत्रण से बाहर हो सकती है? क्या autonomous machines भविष्य में इंसानी फैसलों को अप्रासंगिक कर देंगी?
लेकिन Al industry के सामने इससे कहीं ज्यादा तत्काल संकट खड़ा हो चुका है. वह संकट है, भरोसे का संकट.
विडंबना देखिए. दुनिया के सबसे शक्तिशाली AI models अमेरिका में विकसित हो रहे हैं. OpenAl, Anthropic, Google और Meta frontier AI की दौड़ में हैं. Nvidia दुनिया की Al economy के लिए सबसे महत्वपूर्ण chips उपलब्ध कराती है. Microsoft, Amazon, Google और Meta data centers पर सैकड़ों अरब डॉलर खर्च कर रहे हैं.
फिर भी अमेरिका की जनता increasingly यह सवाल पूछ रही है कि इस technological revolution का वास्तविक फायदा आखिर किसे मिलेगा? यही वह सवाल है जो AI के अगले चरण को केवल technological नहीं, political और economic भी बना देता है. लोग AI इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन भविष्य पर भरोसा नहीं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका में Al adoption धीमा नहीं हो रहा.
April 2026 के Epoch AI और Ipsos survey के मुताबिक लगभग 50 प्रतिशत Americans ने कहा कि उन्होंने पिछले एक सप्ताह में कोई AI service इस्तेमाल की थी. अकेले ChatGPT की weekly usage 31 प्रतिशत तक पहुंच चुकी थी. Al users में करीब 80 प्रतिशत information खोजने और 59 प्रतिशत writing या editing के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे थे.
यानी AI अब experiment नहीं रहा. वह daily digital behaviour का हिस्सा बन चुका है. लेकिन Pew Research Center के 2026 survey में इसी population से जब AI के भविष्य के बारे में पूछा गया तो तस्वीर बिल्कुल अलग निकली.
केवल 16 प्रतिशत Americans ने माना कि अगले 20 वर्षों में AI का society पर overall positive impact होगा, जबकि 40 प्रतिशत ने negative impact की आशंका जताई. यानी एक नया paradox पैदा हो रहा है.
लोग AI इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन AI के भविष्य पर भरोसा नहीं कर रहे. यह ठीक वैसा है जैसे कोई व्यक्ति रोज ट्रेन में बैठे, लेकिन उसे भरोसा न हो कि ट्रेन सही दिशा में जा रही है. आम आदमी को Terminator से ज्यादा नौकरी की चिंता है. Silicon Valley के भीतर AGI, superintelligence और existential risk पर बहस हो सकती है. लेकिन आम आदमी की चिंता कहीं ज्यादा सरल और तत्काल है.
Silicon Valley के भीतर AGI, superintelligence और existential risk पर बहस हो सकती है, लेकिन आम आदमी की चिंता कहीं ज्यादा सरल और तत्काल है.
Pew के June 2026 survey में 71 प्रतिशत Americans ने कहा कि अगले 20 वर्षों में AI अमेरिका में jobs कम करेगा. 2024 में यह संख्या 64 प्रतिशत थी. सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों को लगता है कि AI ज्यादा jobs पैदा करेगा. यहीं Al industry और सामान्य worker के narrative में सबसे बड़ा अंतर पैदा होता है.
Technology companies कहती हैं कि Al productivity बढ़ाएगा. लेकिन worker के दिमाग में दूसरा सवाल चलता है. अगर एक employee AI की मदद से पहले से दोगुना output देने लगे, तो company को उतने ही employees की जरूरत क्यों होगी? यही कारण है कि AI को लेकर employment anxiety किसी futuristic science-fiction fear से ज्यादा शक्तिशाली राजनीतिक मुद्दा बन सकती है.
AI को अक्सर cloud में रहने वाली technology की तरह देखा जाता है. लेकिन AI की असली infrastructure बहुत physical है. AI को चाहिए chips, servers, data centers, electricity, cooling और बड़ी मात्रा में water infrastructure |
International Energy Agency के estimates के मुताबिक global data-center electricity consumption 2030 तक लगभग दोगुनी होकर करीब 950 terawatt-hours तक पहुंच सकती है. यह लगभग आज के Japan की annual electricity consumption के बराबर है.
अमेरिका में 2030 तक electricity-demand growth का लगभग आधा हिस्सा data centers से आ सकता है. और यहीं AI का सवाल सीधे local politics में प्रवेश कर जाता है. May 2026 की Gallup polling पर आधारित Washington Post reporting के मुताबिक लगभग 10 में से 7 Americans अपने आसपास data center बनने का विरोध कर रहे थे.
यह केवल technology विरोध नहीं है. स्थानीय लोगों के सवाल बहुत practical हैं. बिजली कौन देगा? पानी कितना लगेगा? Local electricity bills पर असर होगा या नहीं? इतना बड़ा infrastructure बनने के बाद स्थानीय employment कितना पैदा होगा? यानी AI company के लिए जिस data center का अर्थ future growth है, उसी data center को local citizen बिजली, पानी और जमीन पर competition के रूप में देख सकता है.
Al companies अगर इस distrust को केवल misinformation मानती हैं तो वे problem को underestimate कर रही हैं. जनता का Big Tech पर distrust AI के साथ शुरू नहीं हुआ. Social media के दौर में privacy, addiction, misinformation, monopoly power, children's mental health और political manipulation जैसे मुद्दों ने Silicon Valley की credibility को पहले ही नुकसान पहुंचाया.
अब वही industry जनता से कह रही है कि इस बार उसे और ज्यादा शक्तिशाली technology पर भरोसा किया जाए. Anthropic CEO Dario Amodei ने भी 2026 में इसे broadly "crisis of trust" के रूप में स्वीकार किया. उनका तर्क था कि ordinary people केवल Al companies ही नहीं, बल्कि companies, governments और technology industry पर लंबे समय से संदेह करते आए हैं.
यानी Al industry को केवल नई technology नहीं बेचनी है. उसे पुराने trust deficit की कीमत भी चुकानी है. इसी बीच चीन बिल्कुल अलग Al strategy चला रहा है. यहीं यह कहानी अमेरिका से निकलकर geopolitical हो जाती है.
Ipsos Al Monitor 2026 में Al-enabled products और services को लेकर चीन में positivity अमेरिका से कहीं ज्यादा दिखाई दी. चीन में लगभग 83 प्रतिशत respondents AI को लेकर सकारात्मक थे, जबकि अमेरिका में यह figure काफी नीचे था.
Cross-country surveys को सीधे political approval की तरह नहीं पढ़ना चाहिए. दोनों देशों की political systems, media environments और survey conditions अलग हैं.
लेकिन यह gap इतना बड़ा है कि उसे नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता.
चीन का Al model केवल frontier benchmark जीतने पर आधारित नहीं दिखता. उसकी strategy increasingly diffusion पर केंद्रित है. China के official "Al+" framework का लक्ष्य है कि new-generation intelligent terminals और Al agents की penetration 2027 तक 70 प्रतिशत से अधिक और 2030 तक 90 प्रतिशत से अधिक पहुंच जाए.
इसका अर्थ है कि Beijing AI को केवल software industry नहीं मान रहा. वह AI को manufacturing, transport, healthcare, education, consumer products और government services के भीतर general-purpose infrastructure के रूप में फैलाना चाहता है.
अमेरिका का बड़ा सवाल लंबे समय तक रहा है कि सबसे intelligent AI किसके पास है? China एक दूसरा सवाल पूछ रहा है कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला AI किसका होगा? इन दोनों सवालों का उत्तर हमेशा एक जैसा नहीं होता.
Open-weight Al अमेरिकी business model को चुनौती दे सकता है. China की दूसरी बड़ी strategy है low-cost और open-weight models. अगर powerful Al models downloadable, customisable और comparatively cheap हो जाते हैं, तो दुनिया की हर company और developing country को महंगे proprietary American API पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
यहीं China का पुराना industrial playbook दिखाई देता है. Solar panels में cost गिराई. Batteries में scale बढ़ाया. Electric vehicles में aggressively price competition की. AI में भी वही logic intelligence की price पर लागू हो सकता है. अगर American model किसी task पर 100 की capability देता है, लेकिन Chinese open-weight model 90 या 95 की capability बहुत कम cost पर देता है, तो enterprise buyer शायद benchmark leaderboard नहीं देखेगा. वह अपना P&L देखेगा. यही कारण है कि AI में China को America को हर benchmark पर हराने की जरूरत नहीं है.
उसे बस इतना करना है कि good-enough intelligence को dramatically cheaper और easier to deploy बना दे. असली Al race का formula बदल रहा है. आज America के पास enormous structural advantages हैं. Frontier research में बढ़त है. Nvidia और CUDA ecosystem का advantage है. उसके पास Cloud infrastructure है. Global talent और capital है.
लेकिन technological leadership और societal leadership एक ही चीज नहीं हैं. अगर किसी society को लगे कि AI उसकी jobs कम करेगा, privacy कमजोर करेगा, lectricity demand बढ़ाएगा और पहले से शक्तिशाली Big Tech companies को और मजबूत बनाएगा, तो Al adoption का सबसे बड़ा bottleneck chip नहीं रहेगा. वह होगा public permission.
Pew के 2026 survey में बड़ी संख्या में Americans ने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है कि government Al को effectively regulate कर पाएगी. Al companies के responsible development पर भी confidence सीमित है. इसलिए Al power को केवल benchmark score से मापना अधूरा होगा.
एक ज्यादा उपयोगी formula शायद यह है:
Al Power = Capability × Affordability × Distribution × Trust. दूसरे शब्दों में कहें तो America capability में आगे रह सकता है. China affordability और distribution में तेजी से चुनौती दे सकता है. लेकिन जिस system के पास public trust नहीं है, वहां adoption की political cost लगातार बढ़ सकती है.
AI का अगला breakthrough शायद किसी laboratory में न हो. वह इस सवाल के जवाब में होगा कि क्या ordinary citizen को लगता है कि AI उसके लिए काम कर रहा है, या उसके ऊपर? अगर Al productivity बढ़ाता है लेकिन employment insecurity भी बढ़ाता है, तो resistance आएगा.
अगर Al economic growth बढ़ाता है लेकिन electricity और infrastructure cost local population पर डालता है, तो resistance आएगा. अगर Al companies enormous wealth पैदा करती हैं लेकिन जनता को उस growth में अपनी हिस्सेदारी दिखाई नहीं देती, तो resistance आएगा.
अगर दूसरी तरफ China कम कीमत पर AI को factories, smartphones, businesses और developing countries में तेजी से फैलाता है, तो geopolitical advantage केवल model intelligence से तय नहीं होगा.
यही 2026 की Al race का सबसे महत्वपूर्ण लेकिन सबसे कम चर्चा किया गया पहलू है. America के पास दुनिया की सबसे powerful Al companies हैं. लेकिन सबसे powerful technology होने और सबसे स्वीकार की गई technology होने में अंतर है.
इतिहास बार-बार दिखाता है कि technology तभी revolution बनती है जब वह केवल laboratories और corporations में नहीं, बल्कि सामान्य लोगों की जिंदगी में विश्वसनीय उपयोगिता पैदा करे.
इसलिए Al industry की सबसे बड़ी चुनौती शायद superintelligence नहीं है. सबसे बड़ी चुनौती यह साबित करना है कि technological progress का मतलब केवल बेहतर machines नहीं होता. उसका मतलब बेहतर इंसानी भविष्य भी होना चाहिए. और फिलहाल अमेरिका की Al revolution में सबसे बड़ी कमी compute की नहीं दिखती. Confidence की दिखती है.