SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Reliance Jio के दो खास प्लान्स से हटी डेटा लिमिट, सस्ते ऐड-ऑन और नाइट डेटा पैक भी हुए शामिल; जानें पूरी डिटेल

रिलायंस जियो ने 399 रुपये और 3,999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान्स से 2.5GB रोजाना डेटा की लिमिट हटाने की तैयारी की है, साथ ही 15 रुपये व 25 रुपये के ऐड-ऑन और 50 रुपये का नाइट डेटा प्लान भी शामिल है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 27, 2026, 18:17 IST | Updated: Nov 27, 2026, 18:30 IST
Join

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान्स पर लगने वाली डेटा लिमिट को हटाने की बड़ी तैयारी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 नवंबर से कंपनी के दो फेमस प्लान्स पर 2.5GB रोजाना की 5G या 4G डेटा लिमिट खत्म होने जा रही है.

ये बदलाव 399 रुपये वाले 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान और 3999 रुपये वाले 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में देखने को मिलेगा. इसके साथ ही जियो सस्ते ऐड-ऑन पैक और एक नया नाइट डेटा प्लान भी पेश कर रही है.

399 और 3999 रुपये वाले प्लान्स का बड़ा फायदा

जियो के 399 रुपये और 3999 रुपये वाले प्लान्स में पहले यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा मिलता था. डेटा लिमिट हटने के बाद इन प्लान्स का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी.

रिपोर्ट के मुताबिक ये अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स 24 नवंबर से रिचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे. ग्राहक इन्हें मायजियो ऐप, जियो वेबसाइट के साथ-साथ देशभर के जियो स्टोर्स और रिटेल दुकानों से भी आसानी से ले सकेंगे.

15 और 25 रुपये के ऐड-ऑन पैक की एंट्री

डेटा जरूरतों को देखते हुए जियो ने 15 रुपये और 25 रुपये के नए ऐड-ऑन प्लान्स भी उतारे हैं. इनमें 25 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी दो दिन की होगी, जबकि 15 रुपये वाला प्लान एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है.

25 रुपये का अनलिमिटेड 5G ऐड-ऑन 24 नवंबर से शुरू होगा, जबकि 15 रुपये वाला ऑप्शन पहले से ही लाइव है. जानकारी के मुताबिक इन ऐड-ऑन प्लान्स पर किसी तरह की डाउनलोड लिमिट, स्पीड थ्रॉटलिंग या डेटा सीमा लागू नहीं होगी.

ओटीटी बेनिफिट्स और क्लाउड स्टोरेज भी शामिल

जियो के 3999 रुपये वाले सालाना प्लान में सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि कई कुछ और भी फायदे भी जोड़े गए हैं. इस पैक के साथ ग्राहकों को 12 महीने के लिए कैनवा प्रो लाइट का सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

इसके अलावा मनोरंजन के लिए जीयो हॉटस्टार मोबाइल और जियोटीवी के जरिए फैनकोड  का एक्सेस भी दिया जाएगा. इतना ही नहीं, यूजर्स को जीयोएआई क्लाउड पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज का लाभ भी मिलेगा.

नाइट डेटा प्लान और एक्टिवेशन का नियम

रिपोर्ट्स के अनुसार जियो 26 नवंबर से 50 रुपये का एक नया नाइट डेटा प्लान भी शुरू करने जा रही है. ये प्लान भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रिचार्ज के लिए उपलब्ध रहेगा.

सूत्रों का कहना है कि कोई भी मौजूदा ग्राहक इन प्लान्स का ऑप्शन चुन सकता है. लेकिन नई सेवाएं मौजूदा एक्टिव प्लान के खत्म होने के बाद ही शुरू होंगी.

BSNL के वॉयस और SMS प्लान्स की भी चर्चा

टेलीकॉम सेक्टर की दूसरी बड़ी खबरों में सरकारी कंपनी BSNL ने भी ट्राई के निर्देश के बाद वॉयस और SMS वाले नए प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं. कंपनी ने 172 रुपये, 184 रुपये और 190 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर उतारे हैं.

इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन से लेकर एक महीने तक है.

सितंबर 2026 तक 9.4 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स वाली BSNL के अलावा जियो और Vi भी अपनी साइट व ऐप पर ट्राई मैंडेटेड पैक्स का सेक्शन दे चुकी हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES